Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
लदंनः रविवार रात यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर सिटी में एक जनरल स्टोर में विस्फोट हो गया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। आग लगने से आसपास की इमारतों और घरों को भी क्षति पहुंची है। पुलिस के अनुसार विस्फोट के पीछे आतंकवादियों का हाथ दिखायी नहीं देता। पुलिस ने बताया कि आग को बुझाने के लिए सभी आपातकालीन सेवाओं की मदद ली गयी। दमकल सेवा के साथ मिलकर विस्फोट की जांच की जा रही है। ट्विटर पर पोस्ट की गयी घटनास्थल की तस्वीरों और वीडियों में आसमान में आग की लपटें उठती दिखायी दी। हिंकले रोड पर रहने वाले लोगों ने बताया कि विस्फोट की वजह से उनके घर हिलने लगे। एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने बताया कि 4 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाव कार्य जारी है लेकिन ये अभी तक पता नहीं चल पाया है कि मलबे में कोई फंसा है कि नहीं।
Post Views: 93









