जयपुर – जयपुर का गांधी नगर रेलवे स्टेशन देश का पहला ऐसा गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशन बन गया है जिसे पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है। टिकट बेचने से लेकर टिकट की चेकिंग तक सभी कार्य यहां 40 महिलाओं द्वारा संचालित किये जायेंगे। कुल 40 महिलाओं में से 4 ट्रेन संचालन का काम देखेंगी, 8 टिकट की बुकिंग का काम देखेंगी और 6 आरक्षण का काम देखेंगी, अन्य 6 टिकट चेकिंग का काम और अनाउंस करने का काम देखेंगी। अन्य 10 आरपीएफ को देखेंगी जबकि अंतिम 6 महिलाएं अन्य छोटे-मोटे काम देखेंगी। जानकारी के मुताबिक, सभी कर्मचारी 8 घंटे के ट्यूटी आवर में तीन शिफ्ट में काम करेंगे। नीलम जाटव गांधी नगर रेलवे स्टेशन की पहली स्टेशन सुपरिटेंडेंट होंगी।













