Thursday, October 22, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।

admin by admin
2026-09-28
in BREAKING, CAREER, chandigarh, HARYANA, himachal, INDIA, PUNJAB, RAJASTHAN, Viral, WORLD, भारत, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
A A
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा
  • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर
  • ‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार
  • पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील
  • गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार
  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता
  • सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत

RelatedPosts

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

2026-10-21
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-21
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-20
0
पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

2026-10-20
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-19
0

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

2026-10-19
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को लुधियाना में आयोजित बाबा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की हनुमान कथा में भाग लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में शीश नवाते हुए पंजाब की पवित्र भूमि और गुरु साहिबान की महान परंपरा को भी श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का अवसर बहुत ही खास है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार, संस्कृति और सेवा का संगम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस और विनम्रता के भी सर्वोच्च आदर्श हैं। उनके पास अपार शक्ति थी, लेकिन उनमें अहंकार नहीं था। उनमें अद्भुत ज्ञान था, लेकिन दिखावा नहीं था। उनका पूरा जीवन प्रभु श्री राम की सेवा और जन-कल्याण के लिए समर्पित रहा।
युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील
मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे नशे, निराशा और नकारात्मकता से दूर रहें और अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कौशल, रोजगार, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियां और चुनौतियां जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से उनका सामना किया जा सकता है। संकट की घड़ी में संकटमोचन हनुमान जी का स्मरण हमें साहस और विश्वास प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की ऊर्जा देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत, संस्कार और सकारात्मक सोच को अपनाकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें आधुनिक भी बनना है और अपनी जड़ों से भी जुड़े रहना है। तकनीक हमारे हाथों में हो, लेकिन संस्कार हमारे हृदय में रहें तथा आधुनिक ज्ञान के साथ-साथ बच्चों के जीवन में माता-पिता और गुरुजनों के प्रति सम्मान भी बना रहे।

सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत

  • न मोदी ने छुट्टी की चिंता की, न आराम को दी प्राथमिकता; 140 करोड़ देशवासी ही उनका परिवार – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • वडनगर से वाराणसी तक की यात्रा सेवा से संकल्प, संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से विकसित भारत का संदेश – मुख्यमंत्री
  • महेंद्रगढ़ की वीर भूमि के गांव गोद में हुआ कार्यक्रम, महेंद्रगढ़ के लिए कई अहम घोषणाएं भी कीं
चंडीगढ़, 27 सितंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न कभी छुट्टी की चिंता की और न ही आराम को प्राथमिकता दी। उनके लिए 140 करोड़ देशवासी ही परिवार हैं। गरीब की पीड़ा, किसान की चिंता और युवा का सपना उनका अपना है। माताओं-बहनों का सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जबकि सीमा पर खड़े सैनिक का साहस उनका संकल्प है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा यात्रा (मोटरसाइकिल यात्रा) के स्वागत को लेकर महेंद्रगढ़ के गांव गोद में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यात्रा का स्वागत किया और कार्यक्रम के बाद हरी झंडी दिखाकर उसे आगे की मंजिल के लिए रवाना किया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा सेवा से संकल्प, संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से विकसित भारत तक की यात्रा है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ इतिहास, पराक्रम, जनचेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान की धरती है। उन्होंने यात्रा का यहां पहुंचने पर स्वागत किया और इसे एक यादगार पल बताया।
उन्होंने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक की यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरक जीवन-यात्रा का भी प्रतीक है। वडनगर उनकी जन्मभूमि है, जबकि वाराणसी उनकी कर्मभूमि है, जहां से भारत की विरासत और आधुनिक आकांक्षाओं को साथ लेकर विकसित भारत का संकल्प आगे बढ़ाया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन से जनसेवा को राजनीति का मूल उद्देश्य बनाया। 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद आगामी 7 अक्टूबर को उनकी जनसेवा के अविराम 25 साल पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरे सफर में गरीब कल्याण और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता रही है।
भारत आज डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद लाल किले से स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन को गरीब के स्वास्थ्य, नारी की गरिमा और देश के सम्मान से जोड़ते हुए आगे बढ़ाया गया। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब माताओं को धुएं से मुक्ति मिली, जबकि हर घर बिजली, नल से जल, जनधन योजना और पक्के मकान के लिए अभियान चलाए गए। आयुष्मान भारत ने गरीब परिवारों को इलाज का भरोसा दिया, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने किसानों को आर्थिक सहारा दिया और मुफ्त राशन ने संकट के समय करोड़ों परिवारों की रसोई का चूल्हा जलाए रखा।
उन्होंने कहा कि भारत आज डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है और यूपीआई (UPI) पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बन चुका है। स्टार्टअप, स्पेस, ड्रोन, एआई (AI), सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में युवा देश की नई पहचान बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारा तिरंगा चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव के पास लहरा रहा है, जहां दुनिया का कोई देश पहले नहीं पहुंच सका था। यह सफलता उस नए भारत के आत्मविश्वास की जीत है, जो कठिन से कठिन लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने का साहस रखता है। भारत अब दूसरों के बनाए रास्तों पर चलने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को नए रास्ते दिखाने वाला राष्ट्र बन रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत की नीति और पहचान बदली है। भारत शांति चाहता है, लेकिन सुरक्षा से समझौता नहीं करता। आतंकवाद का जवाब उसके घर में घुसकर दिया जाता है। वीर सैनिकों को आधुनिक संसाधन दिए जा रहे हैं और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में बने रक्षा उपकरण आज दूसरे देशों तक पहुंच रहे हैं। अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और वन रैंक, वन पेंशन लागू करके पूर्व सैनिकों के अधिकार को सम्मान देने का काम हुआ है।
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया गया
कोरोना महामारी के कठिन दौर को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बड़े-बड़े साधन-संपन्न देश भी बेबस दिखाई दे रहे थे, तब प्रधानमंत्री ने भारत का नेतृत्व दृढ़ता और दूरदर्शिता के साथ किया। भारतीय वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन बनाई और देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत की आवाज सम्मान के साथ सुनी जाती है। जी-20 और हाल ही में हुए ब्रिक्स सम्मेलन की सफल अध्यक्षता ने भारत की संगठन क्षमता, संस्कृति और नेतृत्व को दुनिया के सामने रखा। भारत को आज एक विश्वसनीय साथी, समाधान देने वाले राष्ट्र और मानवता की मजबूत आवाज के रूप में देखा जाता है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह संदेश दिया है कि विकास और विरासत एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे की शक्ति हैं। देश में एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत ट्रेनें, नए हवाई अड्डे, डिजिटल तकनीक और औद्योगिक कॉरिडोर जैसी आधुनिक परियोजनाओं के साथ अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और सांस्कृतिक विरासत का पुनरुत्थान भी हो रहा है। भारत अपनी जड़ों पर गर्व करते हुए भविष्य की ओर बढ़ रहा है।
युवाओं को यात्रा का संदेश समझाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटरसाइकिल की गति के लिए ऊर्जा, दिशा के लिए संतुलन और मंजिल के लिए अनुशासन जरूरी है। इसी तरह जीवन में भी इन तीनों का महत्व है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने, नशे, हिंसा, निराशा और नकारात्मकता से दूर रहने तथा खेल, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेत, उद्योग और स्टार्टअप को अपनी कर्मभूमि बनाने की अपील की।
उन्होंने यात्रा में शामिल साथियों से प्रत्येक पड़ाव पर सेवा का कोई कार्य करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यात्रा सेवा की ज्योति और देशभक्ति का संदेश लेकर आगे बढ़े और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करे।
मुख्यमंत्री ने यात्रा में अनुशासन बनाए रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से यात्रा पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना करते हुए कहा कि सेवा का यह कारवां आगे बढ़ता रहे और देशभक्ति की ज्योति हर हृदय में जलती रहे।
#BageshwarDham #DhirendraKrishnaShastri #HanumanKatha #Ludhiana #NayabSinghSaini #SayNoToDrugs #YouthPower #SanatanDharma #Punjab
Post Views: 20
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: जहाँ उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए युवाओं से नशेनिराशा और नकारात्मकता से दूर रहने की अपील की।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को लुधियाना में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की हनुमान कथा में भाग लिया
ShareTweetPin
Previous Post

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

Next Post

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

Related Posts

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा
BREAKING

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

2026-10-21
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-21
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-20
0
पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील
BREAKING

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

2026-10-20
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-19
0
BREAKING

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

2026-10-19
0
Next Post
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

"राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर" - मुख्यमंत्री

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800