Thursday, April 30, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 10.80 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

admin by admin
June 9, 2025
in BREAKING, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 10.80 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

दूधन साधां (पटियाला), 9 जून

आम लोगों की सुविधा के लिए एक और नागरिक-केंद्रित पहल के तहत पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां 10.80 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स को जनता को समर्पित किया।

एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के कार्यालयों वाली इस इमारत को जनता को समर्पित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शिलान्यास जनवरी 2023 में किया गया था और इसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट समयबद्ध तरीके से नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करके लोगों को बहुत लाभ पहुंचाएगा और साथ ही यह लोगों को उनके नजदीक प्रशासनिक सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा देगा, जिससे उनका समय, पैसा और ऊर्जा बचेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दूधन साधां मुख्य रूप से एक ग्रामीण क्षेत्र है और पहले एस.डी.एम. का कार्यालय मिनी सचिवालय, पटियाला में स्थित था, जिसके कारण लोगों को अपने दैनिक प्रशासनिक कार्यों के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

मुख्य मंत्री ने कहा कि अब आम लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने इस कॉम्प्लेक्स को यहीं बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि लोगों की सुविधा के लिए पूरे राज्य में ऐसे आधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर सेवा के लिए ऐसे प्रयासों पर कभी ध्यान नहीं दिया।

मुख्य मंत्री ने अफसोस जताया कि पहले राज्य की सत्ता गलत हाथों में थी, जिसके कारण राज्य को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार ने कार्यभार संभाला है, तब से सरकार ने जनहित के ऐसे कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी इमारतें लोगों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं।

सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, अन्य विधायकगणों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि नव निर्मित दूधनासाधन उपमंडल परिसर के उद्घाटन से क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि सनौर विधानसभा क्षेत्र को पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा पिछड़ा बना कर रखा गया था, लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में इस क्षेत्र से ‘पिछड़े’ का तमगा हटा दिया गया है।

हरमीत सिंह पठानमाजरा ने क्षेत्र की समस्याओं और जनहित की माँगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सनौर क्षेत्र के लिए विशेष बैठक शीघ्र ही बुलाई जाएगी।

इस अवसर पर बोलते हुए राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि उन्होंने इस उपमंडल परिसर के निर्माण कार्य का दो बार निरीक्षण किया था और यह परियोजना रिकॉर्ड समय में ₹10.80 करोड़ की लागत से पूर्ण की गई है। यह परिसर एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराएगा।

इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, सिमरजीत कौर पठानमाजरा, चेतन सिंह जौरामाजरा, गुरदेव सिंह देव मान, गुरलाल घनौर और कुलवंत सिंह बाजीगर, राजस्व विभाग के सचिव मनवेश सिंह सिद्धू, डिविजनल कमिश्नर विनय बुब्लानी, उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव, एसएसपी वरुण शर्मा, हरविंदर सिंह हैरी ताजलपुर, शिविंदर कौर धंजू अध्यक्ष नगर पंचायत देवीगढ़, अध्यक्ष नगर काउंसिल सनौर प्रदीप जोशन, हरदेव सिंह घड़ाम और सुखविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और निवासी उपस्थित रहे।

Post Views: 39
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: CM Bhagwant Mann InauguratesNaib TehsildarPunjab Chief Minister Bhagwant Singh MannSDMTehsildarUltra-Modern Tehsil Complex
ShareTweetPin
Previous Post

बाढ़ व जलभराव से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहें अधिकारी: श्रुति चौधरी

Next Post

संत कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दे दी सौगात, सफाई कर्मियों के वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा

Related Posts

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*
BUSINESS

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !
CRIME

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
Next Post
संत कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दे दी सौगात, सफाई कर्मियों के वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा

संत कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दे दी सौगात, सफाई कर्मियों के वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist