Monday, May 4, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

बाढ़ व जलभराव से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहें अधिकारी: श्रुति चौधरी

admin by admin
June 9, 2025
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 9 जून – हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ फील्ड में सक्रिय रहकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए और इसके लिए पानी की आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियत्रंण से संबंधित आवंटित कार्यों की सभी परियोजनाओं को समय रहते पूरा किया जाए, ताकि प्रदेश में मानसून के दौरान कोई जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने सोमवार को चंडीगढ़ में मानसून के दौरान संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए और प्रदेश में पानी की व्यवस्था को लेकर सिंचाई विभाग व पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

RelatedPosts

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0

बैठक में सिंचाई मंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में कुल 873 ड्रेन में से 676 साफ किया जाना है, जिसमें से 470 ड्रेन साफ की जा चुकी हैं, शेष ड्रेन की सफाई 20 जून तक करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के लिए अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक परियोजनाओं के संबंध में सभी जिलाधिकारियों से जिलावार रिपोर्ट भी ली।

ADVERTISEMENT

बैठक में मंत्री को इस बात से भी अवगत कराया कि 56वीं हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में 209 लघु अवधि की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई थी जिनमें से 194 का कार्य प्रगति पर है जिनमें से 8 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी कुशलता से काम करें और सुनिश्चित करें कि ये परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हों, अन्यथा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाईन ने मंत्री को अवगत करवाया कि ऐसे जिले जहां बारिश से जलभराव की आशंका अधिक रहती है वहां पानी की निकासी के लिए विभिन्न प्रकार के पंप, मोटर, पैनल आदि की खरीद और पाइपलाइन बिछाने, ड्रेन की सफाई व सीवरेज की सफाई का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां ड्रेन सफाई का काम हो रहा है, वहां पर अधीक्षक अभियंता स्तर के अधिकारी मौके पर जाएं और इस कार्य की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव व पोस्ट करें ताकि लोगों को लगे की काम पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ हो रहे हैं। श्रुति चौधरी ने अंत में यह दोहराया कि बाढ़ से पहले तैयारी, जनता की सुरक्षा की गारंटी है। प्रदेश सरकार हर नागरिक की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

बैठक में हरियाणा जल संसाधन एवं प्राधिकरण की चेयरपर्सन श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा व विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Post Views: 34
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: floods and waterloggingHaryana newsshri mohammad shayinshruti choudary
ShareTweetPin
Previous Post

इंदौर में राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश पत्नी सोनम ने रची

Next Post

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 10.80 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

Related Posts

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*
BUSINESS

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !
CRIME

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
Next Post
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 10.80 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 10.80 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist