ADVERTISEMENT
बठिंडा 1 जुलाई 2023 (प्रेस की ताकत ब्यूरो )
रात्रि 10:30 बजे स्थानीय बरनाला रोड पर स्टैला होटल के सामने एक मोटरसाइकिल सवार और इनोवा कार की टक्कर हो गई जिस में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम संदीप गोयल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे घायल मोटरसाइकिल सवार को अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया और उपचार शुरू करवाया घायल मोटरसाइकिल सवार की शिनाख्त विशाल पुत्र बृजेश 19 वासी दिल्ली हुई
कार की टक्कर से साइकिल चालक गंभीर घायल
स्थानीय बठिंडा गोनियाना रोड गांव भोखड़ा के पास एक साइकिल सवार की कार से टक्कर हो गई जिससे साइकिल सवार गंभीर घायल हो कर सड़क पर गिर पड़ा दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम विक्की कुमार दुर्घटना स्थल पर पहुंचे घायल साइकिल सवार को अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया और उपचार करवाया घायल साइकिल सवार की शिनाख्त वलवीर सिंह हुई
सहारा ने गर्मियों में रिक्शा चालकों को थरमस बोतले बांटी
मानवता की सेवा में समर्पित सहारा जन सेवा की हेल्पलाइन टीम द्वारा आज धोबी बाजार में सहारा मुख्यालय पर सड़क से गुजरने वाले रिक्शा चालकों को ठंडे पानी की थरमस बोतलें बाटी गई इस अवसर पर सहारा टीम टेक चंद, जग्गा, संदीप गिल, राजेंद्र कुमार संदीप गोयल, अशोक गोयल उपस्थित थे आज कुल 20 बोतले बाटी गई भविष्य में भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी और लगातार गर्मी में थरमस बोतलें बाटी जाएंगी सहारा जन सेवा के अध्यक्ष गौतम गोयल ने कहा कि सहारा द्वारा शहर में ठंडे पानी का पूर्ण प्रबंध किया गया है अस्पताल में भी सहारा द्वारा ठंडे पानी के कैंपर लगे हुए हैं सहारा मुख्यालय पर भी चलती फिरती ठंडे पानी की ट्राली है और सहारा की गर्मी से बचाने के लिए एंबुलेंसे सक्रिय है













