Table of Contents
ToggleRelatedPosts
Iनई दिल्ली
नई दिल्ली-आम आदमी पार्टी का परिवार आज और बड़ा व मजबूत हो गया। हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी का आज आम आदमी पार्टी में विलय हो गया। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट (एचडीएफ) के संस्थापक एवं अध्यक्ष निर्मल सिंह उनकी पुत्री चित्रा सरवारा व पुत्र उदयवीर सिंह ने अपनी पूरी पार्टी व समस्त हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट परिवार का आम आदमी पार्टी में विलय करने की घोषणा की। इस अवसर पर ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एचडीएफ का आम आदमी पार्टी में विलय करने के लिए फ्रंट के अध्यक्ष निर्मल सिंह को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का आम आदमी पार्टी में विलय होने से न सिर्फ हरियाणा में, बल्कि पूरे देश में पार्टी को मजबूती मिलेगी। हरियाणा और देश की तरक्क़ी के लिए हम सब मिलकर मेहनत करेंगे। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एचडीएफ के संस्थापक निर्मल सिंह का कहना है कि अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों और दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का आम आदमी पार्टी में विलय कर रहा हूं।









