Table of Contents
ToggleRelatedPosts
चंडीगढ़ – पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। वह बजट पूर्व राज्यों के वित्तमंत्रियां की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए थे। उन्होंने जेटली से पंजाब के लिए आर्थिेक मदद देने की मांग की। बादल ने कृषि के क्षेत्र में प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए व राज्यों को अधिक संभावनाएं उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार को 90:10 फंडिंग के अनुपात वाली राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) को फिर शुरू करने की मांग की है। इसके साथ ही पंजाब की तर्ज पर एक अखिल भारतीय कृषि ऋण माफी योजना आरंभ करने की मांग करते हुए कहा कि पंजाब को विशेष वर्ग के अधीन सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम में शामिल किया जाए। उन्होंने केंद्र से अपील की कि 2018 के बजट में नई दिल्ली से कटरा तक वाया अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग की घोषणा की जा। उन्होंने केन्द्र तथा राज्यों के बीच नजदीकी तालमेल की आवश्यकता पर भी जोर दिया।









