Table of Contents
ToggleRelatedPosts
रोहतक – कलानौर से चार दिन पहले लापता हुई हरियाणवी सिंगर ममता शर्मा की गुरुवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैतृक गांव बनियानी में डेडबॉडी मिली थी। शुक्रवार को पीजीआई रोहतक में ममता का पोस्टमॉर्टम होगा। शव को पीजीआई की मोर्चरी में रखा गया है। वहीं पुलिस ने ममता के साथ रहे साथी कलाकार और ड्राइवर मोहित को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। आशंका है कि शाम तक पुलिस इस मामले में कोई बड़ा खुलासा कर सकती है। अंदेशा जताया जा रहा है कि ममता की हत्या कहीं और की गई थी लेकिन शव को बनियानी में फेंका गया। ममता के परिजनों का कहना है कि उसके पास एटीएम कार्ड, 7 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी था, जो शव के पास नहीं बरामद हुआ है। हालांकि ममता के कानों में बाली, गले की चेन जरूर मिली थी। ममता का शव खेत के मालिक ने देखा। उन्होंने शव देखते ही पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद ममता के परिजनों को फोन किया। भारत ने बताया था कि उसने मां को कई बार फोन किया। सोमवार सुबह करीब चार बजे रिंग जा रही थी, लेकिन फोन को किसी ने भी नहीं उठाया। दोपहर बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। मोहित का कहना है कि उसने दोनों युवकों को पहले कभी नहीं देखा था, जबकि वो दो साल से ममता के साथ काम कर रहा था।









