Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
बटालाः गांव बहादर हुसैन में किरच मारकर प्रवासी मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है।थाना रंगड़ नंगल के एस.एच.ओ. तेजिन्दर सिंह ने बताया कि राजू पुत्र सुक्ख राम निवासी झाड़खंड बिहार हाल निवासी बहादुर हुसैन छोटा में केटी बजाज फैक्टरी में सीमेंट के पाइप बनाने का काम करता था। वह गत रात अपने कमरे में था। रात 10 बजे के करीब अज्ञात व्यक्तियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटकाया। जब उसने दरवाजा खोला तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर किरच से हमला कर दिया। इसके चलते राजू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एस.एस.पी. बटाला ओपिन्दरजीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर मृतक की पत्नी लीलावंती के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Post Views: 92









