Table of Contents
ToggleRelatedPosts
जालन्धर: गुजरात चुनाव को लेकर चुनावी विशेषज्ञ योगेन्द्र यादव ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि हर परिस्थिति में गुजरात में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने जा रही है।गुजरात चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक विज्ञानी व चिंतक यादव ने चुनाव के संभावित नतीजों को लेकर अपना आकलन प्रस्तुत किया है जिसमें उन्होंने भाजपा की हार के कयास लगाए हैं। यादव ने वोट प्रतिशत को आधार बनाकर अपने आंकड़े पेश किए हैं जिनमें हर प्रकार से कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। यादव ने अपने आकलन में 3 कयास लगाए हैं। पहले कयास के अनुसार 43 प्रतिशत वोट कांग्रेस व भाजपा दोनों को दिए गए हैं। इतने वोट प्रतिशत के साथ जहां उन्होंने कांग्रेस को 92 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, वहीं पर भाजपा को 86 सीटें मिल सकती हैं। दूसरे कयास के अनुसार कांग्रेस को 45 प्रतिशत वोटों के साथ 113 सीटें व भाजपा को 41 वोटों के साथ 65 सीटों का अनुमान लगाया गया है। यादव ने अपने तीसरे आकलन में वोट और सीटों का सीधे तौर पर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया लेकिन भाजपा की भारी हार की भविष्यवाणी की है। यादव ने अपने ट्विटर पर इसका उल्लेख किया है।









