Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
मंडी गोबिंदगढ़: लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के जी.टी. रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दीपक सिंगला पुत्र बिमल कुमार सिंगला कार में पिता बिमल कुमार और दोस्त राजेश कुमार के साथ मोहाली से मालेरकोटला जा रहा था। जब वे जी.टी. रोड सामने आई.एम. फैक्टरी गोबिंदगढ़ के पास पहुंचे तो कार का टायर पंक्चर होने के कारण वे टायर बदलने लगे तो उनकी सहायता के लिए एक अन्य कार (नंबर जे.एच-क्यू-3131) भी आकर रुक गई।दीपक सिंगला के मुताबिक जब वह टायर बदल रहा था तो उसकी कार में ट्रक (नंबर पी.बी.-29आर-3688) के चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसके दोस्त राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
Post Views: 83









