Table of Contents
ToggleRelatedPosts
चंडीगढ़: सैंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन – सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की सोमवार को शुरू हुई वार्षिक परीक्षा के चलते शहर के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों में खूब रौनक रही। सोमवार को बारहवीं कक्षा का पहला अंग्रेजी विषय का पेपर था। प्रश्नपत्र में काफी कुछ विद्यार्थियों की च्वाइस का था लेकिन इतिहास की भांति पेपर इतना लंबा था कि कई विद्यार्थियों ने यह शिकायत की कि तेजचाल के बावजूद वह प्रश्नपत्र का एक हिस्सा नहीं कर पाए। प्रश्नपत्र को मानो लिटरेचर नेचर से तैयार किया गया था। गवर्नमैंट माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैक्टर 44 में परीक्षा देने पहुंचे राजबीर, राजीव और अंग्रेजी की कोचिंग देने वाले रविंदर ने कहा कि अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में पोइट्री सैक्शन में आई दोनों कविताएं मुश्किल थीं। इनमें विद्यार्थी उलझ गए। बहरहाल शहर सैक्टर 20, 22, 35, 37, 40, 27, 28 समेत 19, 20 व अन्य गवर्नमैंट स्कूलों में बनाए परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थी सुबह 9 बजे से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। गाइड और नोट्स लेकर विद्यार्थी परीक्षा से पहले अपने को तैयार करने में जुटे थे।









