ADVERTISEMENT
तरनतारन : किर्गिस्तान में हुई एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीतने वाली नवजोत कौर ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे देश का भी नाम रोशन किया है। तरनतारन के छोटे से गांव बागड़ियां में पैदा हुई नवजोत कौर को आज पूरा देश जानता है। गोल्ड मैडल जीतने वाली नवजोत कौर का सफर काफी कठिनाइयों से भरा रहा है। दैनिक सवेरा से बात करने पर नवजोत के पिता सुखचैन सिंह ने बताया कि जब नवजोत कौर पैदा हुई थी तो घर वाले रो रहे थे, क्योंकि सुखचैन सिंह की पहले भी एक बेटी थी, लेकिन नवजोत के पिता का कहना था कि यही बेटी एक दिन उनका नाम पूरी दुनिया में जरूर रोशन करेगी।













