Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
जगराओं : स्थानीय जी.टी. रोड जगराओं पर लुधियाना साइड की ओर स्थित गांव अलीगढ़ के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने 3 लोगों को कुचल दिया। इनमें एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरे की हालत गम्भीर बनी हुई है जो सिविल अस्पताल में उपाचराधीन है। ये तीनों मजदूर हैं और जी.टी. रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में पुल को रंग करके घर लौट रहे थे। जब ये दुर्घटना हुई तब जी.टी. रोड पर लुधियाना साइड की ओर से आ रहे ट्रक ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसमें मजदूर महिंद्र व पवन लाल की मौत हो गई व भोला गंभीर जख्मी हो गया।
Post Views: 129









