Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
लंदनः ब्रिटेन में स्कॉटलैंड यार्ड के भारतीय मूल के अधिकारी नील बसु को सोमवार को देश का आतंकवाद निरोधक प्रमुख नियुक्त किया गया। ब्रिटेन में इस जिम्मेदारी को कई लोग ब्रिटिश पुलिस में सबसे कठिन मानते हैं। 49 वर्षीय बसु वर्तमान में मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उप सहायक कमिश्नर हैं। उन्हें विशेष अभियान के लिए सहायक कमिश्नर पद पर पदोन्नत किया जाएगा। बसु बल के ‘नैशनल लीड फॉर काउंटर टेररिजम’ और मेट्रोपॉलिटन पुलिस के विशेष अभियान के प्रमुख होंगे। वह मार्क राउली का स्थान लेंगे जो 21 मार्च को इस्तीफा देने वाले हैं। बसु एशिया मूल के पहले अधिकारी हैं जिन्हें इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया है। बसु के पिता भारतीय मूल के हैं।
Post Views: 88









