प्योंगयांग – उत्तर कोरिया के किम जोंग उन ने दक्षिण कोरियाई उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों की एक टीम के लिए प्योंगयांग स्थित वर्कर पार्टी ऑफ कोरिया के मुख्यालय में एक रात्रिभोज की मेजबानी की। उत्तर कोरिया की तरफ से दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के लिए डिनर का आयोजन बेहद अप्रत्याशित बताय़ा जा रहा है। केसीएनए समाचार एजेंसी के अनुसार, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून-जे-इन की तरफ से एक पत्र भी उत्तर कोरियाई नेता को दिया गया। 2011 में सत्ता में आने के बाद यह पहली बार है जब कोरियाई देशों ने आमने-सामने मुलाकात की है। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रपति मून के विशेष दूत जोंग यू योंग मौजूद रहे जिन्होंने खुद किम को मून का पत्र सौंपा। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडलों में चोंगवाड़ा के राज्य सुरक्षा अधिकारी- सो हुन, राष्ट्रीय खुफिया सेवा के निदेशक- चोंग हा सोंग, एकीकरण मंत्रालय के उपाध्यक्ष- किम सांग गायन, राष्ट्रीय खुफिया सेवा के उपाध्यक्ष और चोंगवाड़ा राज्य मामलों के कार्यालय के मुख्य अधिकारी यूं कोन योंग उपस्थित थे।













