नई दिल्ली-भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में 6 मार्च से श्रीलंका में टी-20 ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने पहुंच गयी है। 6 मार्च को भारत अपना पहला मैच श्रीलंका से खेलेगा। आपको बता दें कि इस दौरे पर टीम इंडिया के नाम ऐसे रिकॉर्ड्स दर्ज होने जा रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट की टी-20 इतिहास में कभी नहीं बन पाए हैं। इस दौरे पर क्या कुछ नया होने जा रहा है आइये डालते हैं उन पर एक खास नजर। श्रीलंका में 6 मार्च से टी-20 त्रिकोणीय श्रंखला की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज में भारत, बांग्लाादेश और मेजबान श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। भारतीय टीम के लिए यह टूर्नामेंट कुछ खास होने वाला है, जो पिछले 12 सालों में नहीं हुआ वो अब होगा। भारत ने अपना पहला टी-20 मैच 2006 में साउथ अफ्रीका में खेला था। तब से लेकर आज तक टीम इंडिया ने किसी टी-20 ट्राई सीरीज में हिस्सा नहीं लिया। यह पहला मौका होगा जब भारत क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा।













