नई दिल्ली : पाकिस्तान सुपर लीग का पहला पड़ाव पूरा हो चुका है। अब तक के पड़ाव के दौरान कराची किंग्स टीम के बढिय़ा खेल, ग्लैडिएटर के खराब प्रदर्शन की चर्चा हर ओर हावी थी। इसी बीच सोशल साइट्स पर भी लोग विभिन्न रूप में नजर आए। कहा गया- लीग सफल नहीं हुई क्योंकि स्टेेडियम में दर्शक ही नहीं है। वहीं, कुछ क्रिकेट फैंस ने कहा- लीग सफल है। क्योंकि इसमें विदेशों से भी बड़े-बड़े क्रिकेटर खेलने आए हैं। इसी बीच पाकिस्तान सुपर लीग के पहले पड़ाव के दौरान श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा तहलका मचाते नजर आ रहे हैं। 40 साल के संगाकारा अब तक पीएसएल के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। वह पांच मैच खेलकर 177 रन बना चुके हैं। इनमें तीन पचासे भी शामिल हैं। दूसरे नंबर पर ड्वेन स्मिथ है जो 148 रन बना चुके हैं। तीसरे पर शेन वॉटसन 146, कामरान अकमल 134 और पांचवें पर बांगलादेश के तमिम इकबाल 134 रनों के साथ बने हुए हैं। गेंदबाजी की अगर बात की जाए तो पाकिस्तान सुपर लीग में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी इमरात ताहिर दस विकेट लेकर सबसे ऊपर बैठे हैं। उनके बाद मोहम्मद समी का नाम आता है जो आठ विकेट ले चुके हैं। जुनैद खान, वाहिब रियाज 7, शाहिद अफरीदी, उमेद आसिफए मोहम्मद इरफान, शेन वॉटसन, फहीम अशरफ, यासिर शाह छह विकेट लेकर इस लिस्ट में शामिल है।













