Saturday, October 17, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो वे मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हजार रुपये की सम्मान राशि बंद कर देंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

admin by admin
2026-09-22
in BREAKING, CAREER, chandigarh, HARYANA, himachal, himchal, INDIA, PUNJAB, RAJASTHAN, SPORTS, Viral, WORLD, भारत, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
A A
0
अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो वे मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हजार रुपये की सम्मान राशि बंद कर देंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
  • पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर
  • अमृतसर में असॉल्ट राइफल, 2 हैंड ग्रेनेड और 13 पिस्तौल बरामद; पिता-पुत्र सहित पांच व्यक्ति काबू*
  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा
  • सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू

RelatedPosts

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

2026-10-16
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-16
0
अमृतसर में असॉल्ट राइफल, 2 हैंड ग्रेनेड और 13 पिस्तौल बरामद; पिता-पुत्र सहित पांच व्यक्ति काबू*

अमृतसर में असॉल्ट राइफल, 2 हैंड ग्रेनेड और 13 पिस्तौल बरामद; पिता-पुत्र सहित पांच व्यक्ति काबू*

2026-10-15
0
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

2026-10-15
0
ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-14
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू

2026-10-14
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चेतावनी दी कि पारंपरिक विरोधी पार्टियों की सत्ता में वापसी से पंजाब की कल्याणकारी योजनाएं, सरकारी संस्थाएं और पानी के अधिकार खतरे में पड़ जाएंगे क्योंकि उनकी प्राथमिकताएं पहले ही लोगों के सामने उजागर हो चुकी हैं। अजनाला हलके के गांव सैंसरा में विशाल ‘लोक मिलनी’ के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी धड़ा मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हजार रुपये की सम्मान राशि बंद कर देगा, जबकि निजी संस्थानों को बढ़ावा देने के लिए मोहल्ला क्लीनिकों और सरकारी स्कूलों को कमजोर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि भाजपा पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा और राजस्थान को दे देगी और चंडीगढ़ तथा पंजाब यूनिवर्सिटी को भी पंजाब से अलग करने की कोशिश करेगी, जबकि अकाली दल अपनी रैलियों में दिहाड़ी मजदूरों को लाने तक सीमित रह गया है। अपनी सरकार के रिकॉर्ड से इसकी तुलना करते हुए उन्होंने 90 प्रतिशत घरों के लिए जीरो बिजली बिल, गोइंदवाल साहिब निजी थर्मल पावर प्लांट की खरीद, नहरी पानी का उपयोग 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 88 प्रतिशत करने, 14,000 किलोमीटर पाइपलाइनों और सरकारी स्कूलों में बड़े सुधारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार का एकमात्र मकसद हर परिवार तक सुविधाएं पहुंचाना और खुशहाल ‘रंगला पंजाब’ बनाना है।

एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा, “आज अजनाला विधानसभा हलके के गांव सैंसरा में ‘लोक मिलनी’ के दौरान माझे के मेहनती लोगों से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर हमें बेशुमार प्यार और सम्मान देने के लिए मैं सभी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। गांव की तीन पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 20-20 लाख रुपये के हिसाब से 60 लाख रुपये के चेक सौंपे गए। हमारी सरकार ने 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल जीरो कर दिए हैं, गोइंदवाल साहिब में निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदा है और नहरी पानी का उपयोग 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 88 प्रतिशत कर दिया है।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “पूरे पंजाब में 14,000 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई गई हैं। सरकारी स्कूलों का सुधार करके पंजाब को देश भर में शिक्षा के क्षेत्र में पहले नंबर पर लाया गया है। लोगों को लूटने वाली पारंपरिक पार्टियों का हाल आज सबके सामने है। हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य पंजाब के लोगों को सुविधाएं देना और एक बार फिर ‘रंगला पंजाब’ सृजित करना है। इंकलाब जिंदाबाद।”

लोक मिलनी के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “15 सितंबर को छह राज्यों—हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली ने किशाऊ प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, लेकिन पंजाब को इसमें शामिल नहीं किया गया। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों के बीच समझौते हो रहे हैं, लेकिन पंजाब को निमंत्रण तक नहीं दिया जाता। जब सवाल इस क्षेत्र के पानी के संसाधनों का है तो पंजाब के साथ बेगानों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?”

मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा पंजाब को चर्चा से बाहर रखकर पानियों के बंटवारे का फैसला करना चाहती है। पंजाब के लोग इस सौतेले व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब ने देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। हमारे किसानों ने देश का पेट भरा है, हमारे जवानों ने सीमाओं की रक्षा की है और हमारे लोगों ने भारत की तरक्की में योगदान दिया है। जब पंजाब के हितों से जुड़े फैसले उसके बिना लिए जा रहे हों तो पंजाब से चुप रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती।”

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार पंजाब से जुड़े हर मुद्दे को दृढ़ता से उठाएगी और सूबे के हकों और हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। पंजाब के प्रति हमारा उठाया हर कदम हमें लोगों की बेहतर सेवा करने के लिए बड़ा हौसला देता है।”

गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचने के लिए लोगों का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं लोगों द्वारा दिखाए जा रहे प्यार और सम्मान का आदर करता हूं। गर्मी के बावजूद लोग इतनी बड़ी संख्या में यहां आए हैं और हमारे साथ खड़े हैं। मैं माझे के लोगों, खासकर माताओं-बहनों का विशेष स्वागत करता हूं, जो अपनी रोजाना की जिम्मेदारियां छोड़कर इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। माझे ने पंजाब के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में हमेशा निर्णायक भूमिका निभाई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “माझे में आना हमेशा खुशी की बात होती है क्योंकि इस क्षेत्र के लोगों में सरकारें बनाने और गिराने की ताकत है। हमारी सरकार की नीतियों का असर अब पूरे पंजाब में दिखाई दे रहा है।”

सरकार के कामों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी है, जिससे पूरे पंजाब के परिवारों को बड़ी राहत मिली है। हमने पानी के क्षेत्र में भी व्यापक काम किया है और उपलब्ध पानी के संसाधनों के उपयोग में काफी वृद्धि की है।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने शपथ ली थी तो सिंचाई के लिए सिर्फ 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग हो रहा था। चार सालों में हमारी सरकार ने इस उपयोग को लगभग 88 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। यह पहले से चार गुना अधिक है।”

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने पूरे पंजाब में लगभग 14,000 किलोमीटर पानी की पाइपलाइनें बिछाई हैं। इस काम का विस्तार पंजाब से कनाडा के वैंकूवर के बीच की दूरी के बराबर है। ये जनहितैषी कार्य हैं। हम कुछ शक्तिशाली परिवारों के लिए काम नहीं कर रहे हैं। हम हर गांव, हर किसान और हर घर के लिए काम कर रहे हैं।”

बादल परिवार और अकाली दल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के लोगों ने उनका राजनीतिक पतन देखा है। पिछली सरकारें पंजाब के व्यापक हितों के लिए काम करने में विफल रही हैं और राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल निजी और पारिवारिक हितों के लिए किया गया।”

उन्होंने कहा, “लगभग हर कारोबार में उनका हिस्सा था, लेकिन पंजाब में मेरा केवल एक ही हिस्सा है—मेरे लोगों के सुख-दुख में हिस्सा।”

समर्थकों द्वारा भेंट की गई फूलों वाली पगड़ी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों का प्यार अनमोल है। इस प्यार की कोई कीमत नहीं है और इसे किसी मुद्रा में नहीं मापा जा सकता। यह अनमोल है।”

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जो लोग जनता द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने में विफल रहे, वे अब राजनीतिक गठबंधन तलाश रहे हैं। विपक्षी पार्टियां आंतरिक रूप से विभाजित हैं और जनता के सामने एक स्पष्ट विकल्प पेश करने में असमर्थ हैं।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस में हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है, लेकिन पहले उन्हें यह गिनना चाहिए कि उनके पास कितनी सीटें हैं।”

उन्होंने यह भी कहा, “अकाली दल का राजनीतिक कार्यक्रम मुख्य रूप से कुछ लोगों तक सीमित होकर रह गया है। पंजाब के लोग देख चुके हैं कि उनकी राजनीति उन्हें कहां ले गई है।”

‘मावां -धीयां सत्कार योजना’ पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “महिलाओं को दी जा रही वित्तीय सहायता का इस्तेमाल घरेलू खर्चों, स्कूल फीस और अन्य जरूरी जरूरतों के लिए किया जा रहा है। सहायता प्राप्त करने वाले लोग इसका उपयोग अपने परिवारों की जरूरतों के लिए कर रहे हैं। इसलिए, कल्याणकारी खर्चों की आलोचना को उचित नहीं ठहराया जा सकता।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछली सरकारों ने कभी भी सार्वजनिक संसाधनों का इस्तेमाल इस तरह के प्रत्यक्ष जनकल्याण के लिए नहीं किया। हमारी सरकार ने सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ बोलने पर झूठी एफआईआर दर्ज करने की प्रथा को भी बंद कर दिया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “विपक्ष का कहना है कि अगर वे सत्ता में वापस आते हैं तो इन योजनाओं को बंद कर देंगे। लोग पहले से ही जानते हैं कि उनकी प्राथमिकताएं क्या थीं। हमारी सरकार लोगों और पंजाब की खुशहाली के लिए काम कर रही है।”

शिक्षा सुधारों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जब मैंने 2022 में शपथ ली थी, तब पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 27वें स्थान पर था। आज राज्य ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रगति की है।”

उन्होंने कहा, “फिनलैंड, सिंगापुर और आईआईएम जैसी संस्थाओं में आयोजित होने वाले शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों से परिचित कराना और शिक्षा के परिणामों में सुधार करना है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमने विद्यार्थियों को बेहतर बुनियादी ढांचा, पढ़ाई का माहौल और अवसर प्रदान करने के लिए ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ की स्थापना की है। हमारे शिक्षकों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि हमारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।”

#BhagwantMann #AAP #FreeElectricity #WomenEmpowerment #PunjabPolitics #FreeBusTravel #AamAadmiParty #PunjabNews #Governance #PoliticalUpdates

Post Views: 14
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: "माझे में आना हमेशा खुशी की बात होती है क्योंकि इस क्षेत्र के लोगों में सरकारें बनाने और गिराने की ताकत है। हमारी सरकार की नीतियों का असर अब पूरे पंजाब में दिखाई दे रहा है।"मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा
ShareTweetPin
Previous Post

आज का पंचांग

Next Post

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं: हरपाल सिंह चीमा

Related Posts

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

2026-10-16
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-16
0
अमृतसर में असॉल्ट राइफल, 2 हैंड ग्रेनेड और 13 पिस्तौल बरामद; पिता-पुत्र सहित पांच व्यक्ति काबू*
BREAKING

अमृतसर में असॉल्ट राइफल, 2 हैंड ग्रेनेड और 13 पिस्तौल बरामद; पिता-पुत्र सहित पांच व्यक्ति काबू*

2026-10-15
0
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा
BREAKING

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

2026-10-15
0
ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा
BREAKING

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-14
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू

2026-10-14
0
Next Post
अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो वे मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हजार रुपये की सम्मान राशि बंद कर देंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं: हरपाल सिंह चीमा

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist