Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
गुरदासपुर : वर्तमान केन्द्र सरकार का यह अंतिम बजट था तथा इस बजट पर लोगों की आंखें तथा आशाएं टिकी हुई थीं। हर वर्ग इस बजट को लोकसभा चुनाव के साथ जोड़कर बहुत अधिक राहत की आशा लगाए बैठा था परंतु यदि पेश किए बजट पर गहनता से नजर दौड़ाई जाए तो इस बजट ने लोगों को आयकर छूट के मामले में तो पूरी तरह से निराश किया है। यह बजट देश के इतिहास में सबसे निकम्मा बजट प्रमाणित हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़ कर किसी को कुछ नहीं मिला। कुछ राहत तो कुछ टैक्स बढ़ौतरी वाला यह बजट आम लोगों को कोई विशेष राहत देने वाला नहीं है। वर्तमान हालात में अधिक से अधिक रियायतें लोगों को मिलनी चाहिएं। केन्द्र सरकार ने पेश बजट में आयकर छूट में किसी तरह की राहत नहीं दी है।
Post Views: 45









