अहमदगढ़ : करीब 1 माह से अधिक समय पश्चात एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को इंसाफ मिला। जानकारी के अनुसार गुलजार सिंह वासी गांव लसोई जिला संगरूर का लड़का हरदीप सिंह 5 दिसम्बर, 2017 को अपने मोटरसाइकिल में गांव मुरथला मंडेर में पैट्रोल डलवाने गया था और जब वह वापस अपने गांव लसोई को आ रहा था तो मालेरकोटला की तरफ से एक ट्रक नं. (एच.पी.-65 424&) तेज रफ्तार से आ रहा था।
ट्रक ने हरदीप सिंह के शरीर के ऊपर से अगला टायर निकाल दिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।मृतक के पिता गुलजार सिंह ने 28 दिसम्बर, 2017 को एस.एस.पी. संगरूर के पास ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस प्रभारी कुलबिन्द्र सिंह ने कोई कार्रवाई नहीं की और टालमटोल करता रहा। जब घटना की सूचना मालेरकोटला के एस.पी. राज कुमार को मिली तो उन्होंने पुलिस प्रभारी सदर अहमदगढ़ को तुरंत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी किए तब जाकर दोषी के खिलाफ एफ .आई.आर. दर्ज की गई।जब पुलिस प्रभारी बशीर से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोषी के खिलाफ धारा-279 व &04ए के अधीन केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय अहमदगढ़ शहर के लोगों ने एस.एस.पी. संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू व मालेरकोटला के एस.पी. राज कुमार को 65 वर्षीय बुजुर्ग को इंसाफ दिलाने की बधाई दी है।













