Table of Contents
ToggleRelatedPosts
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कैप्टन ने कहा कि अरुण जेटली का बजट पंजाब के लिए एकदम हितैषी नहीं है। बजट में पंजाब को कोई तवज्जो नहीं दी गई है और न ही राज्य के हितों का ध्यान रखा गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पूरी तरह से पंजाब के मुद्दों को नजरअंदाज किया है, जबकि बजट पूर्व बैठक में पंजाब के तमाम मुद्दों को उनके ध्यान में लाया गया था। कैप्टन ने कहा कि पंजाब के किसानों के कर्ज माफी के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार ने बजट में कोई तवज्जो नहीं दी है। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट की सिफारिशों को भी सरकार ने किसानों के हितों में बजट में कोई स्थान नहीं दिया है। केंद्र सरकार ने बजट में सिद्ध कर दिया है कि पंजाब के किसानों की उसे कोई परवाह नहीं है। कैप्टन ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की कर्ज माफी पर अपनी घोषणा के अनुरूप काम शुरू भी कर दिया है और उम्मीद थी कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार को पंजाब के किसानों के मुद्दे की जिम्मेवारी भी लेनी चाहिए थी।









