Table of Contents
ToggleRelatedPosts
बीजिंग – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) सम्मेलन में जो भाषण दिया, उसकी पूरे विश्व में चर्चा हो रही है। भारत के प्रतिद्वंदी देश भी नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। चीन ने खुलकर पीएम मोदी के भाषण को सराहा है। मोदी ने इस भाषण के दौरान आतकंवाद, जलवायु परिवर्तन और संरक्षणवाद को दुनिया के सामने तीन सबसे बड़ी चुनौती बताया है। पीएम मोदी के दावोस में दिए गए भाषण की प्रशंसा करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संरक्षणवाद के खिलाफ दिया भाषण सुना। ये बयान दर्शाता है कि मौजूदा वक्त में ग्लोबलाइजेश दुनिया का ट्रेंड बन गया है। इससे विकासशील देशों समेत सभी देशों को लाभ पहुंचता है। संरक्षणवाद के खिलाफ लड़ने और ग्लोबलाइजेशन को बढ़ावा देने में भारत और चीन के बीच काफी समानता है। प्रधानमंत्री मोदी के बयान का समर्थन करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने भारत समेत दुनिया के सभी देशों के साथ समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया है।









