Table of Contents
ToggleRelatedPosts
चंडीगढ़ – किसानों को दी जा रही बिजली सब्सिडी अब सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। प्रदेश मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई। सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में फतेहगढ़ साहिब जिले के तीन ब्लॉकों को चुना है। यही नहीं, बड़े किसानों को स्वेच्छा से सब्सिडी छोडऩे की एक और अपील करके सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें एक राहत भी दी है। अब इन किसानों की मोटरों पर बिजली के मीटर लगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वे लमसम बिजली के बिल दे सकते हैं। कैबिनेट की मीटिंग में सभी मंत्रियों ने बिजली सब्सिडी के मामले को गंभीरता से लागू करने की वकालत की। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने जे-पाल साउथ एशिया और विश्व बैंक से 990 कृषि ट्यूबवेलों के कनेक्शन का मूल्यांकन करने के लिए समझौता किया है।









