Surya Grahan 2024 Time and Sutak Kal : साल का दूसरा ग्रहण और पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल को लग रहा है. आज लग रहे सूर्य ग्रहण को बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण है जिसमें लगभग 7.5 मिनट तक आकाश में अंधेरा रहेगा. इस दौरान सूर्य नजर नहीं आएगा. सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. न्यूज़18 हिंदी को भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान क्या करें, क्या नहीं करें. ग्रहण का समय क्या रहेगा, सूतक काल कितने बजे लगेगा और यह किन-किन जगहों पर दिखाई देगा.
भारतीय समय अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण रात करीब 09:12 से शुरू होगा और इसका समापन रात 01:25 पर होगा. इस दौरान भारत में रात रहेगी जिसके कारण ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही इसका कोई प्रभाव होगा.
सूर्य ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. जैसा कि साल के पहले सूर्य ग्रहण के समय भारत में रात रहेगी, जिसका असर यहां नहीं होगा इसके कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. सूतक काल सनातन धर्म में विशेष महत्व है. सूतक काल से ग्रहण खत्म होने तक कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए.













