Table of Contents
ToggleRelatedPosts
अम्बाला :- श्री राम कृष्ण निस्वार्थ सेवा मंडल अम्बाला की अध्यक्ष अर्चना रानी ने बताया के इस शुभ अवसर पर अमृत भवन से अमित नय्यर और सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मंडल के संस्थापक अमित जैन मुख्य अतिथि के रुप में पधारे सभी ने मिलकर श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव और श्री राम जी का छठी उत्सव बडे हर्ष उल्लास से मनाया उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया अर्चना रानी इससे पहले भी शालीमार कॉलोनी के मंदिर में कथा करवा चुकी है स्वयं ओर अन्य महिलाओं को भी प्रभु भक्ति में जोड़ रही है अर्चना ने बताया कि कलयुग में प्रभु कीर्तन , सत्संग सबसे बड़ा सहारा है प्रभु तारन हार है वो दीन दुखियों के दर्द हरने वाले हैं सच्चे मन से कोई भी उन्हें याद करता है तो उसे कष्टो का सामना नहीं करना पड़ता अर्चना ने बताया कि वो कई वर्षों से समय समय पर कीर्तन कथा का आयोजन अपनी महिला मंडली के सहयोग से करवा रही हैं जिसमें श्री भागवत कथा , रामायण पाठ , हर शनिवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाता है पिछले दो वर्षों से कोरोना की वजह से आयोजनों पर रोक लग गई थी लेकिन अब फिर से प्रभु की असीम कृपा से इन आयोजनों का आरंभ हुआ है मेरी उस प्रभु से विनती है कि अब इस भयानक बीमारी कोरोना को खत्म कर सभी देशवासियों ओर संसार को इससे मुक्त कर दे ।









