Tuesday, September 29, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

पंजाब पुलिस ने जालंधर में जबरदस्त गोलीबारी के बाद लंडा गैंग के दो गैंगस्टरों को किया काबू; 7 हथियार बरामद

admin by admin
November 22, 2024
in BREAKING, chandigarh, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
पंजाब पुलिस ने जालंधर में जबरदस्त गोलीबारी के बाद लंडा गैंग के दो गैंगस्टरों को किया काबू; 7 हथियार बरामद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • “राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
  • लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।
  • विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू
  • सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।
  • भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री
  • देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

RelatedPosts

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।

September 28, 2026
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

September 28, 2026
0
सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0
देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

September 26, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़/जालंधर, 22 नवंबरः

संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर के गांव फोलरीवाल के बाहरी इलाके में एक जबरदस्त मुठभेड़ के बाद कथित लंडा गिरोह के दो ख़तरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इन गैंगस्टरों के कब्जे से 7 हथियारों समेत छह मैगज़ीन और छह कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को यहां बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जसकरन उर्फ़ करन वासी भीखा नंगल करतारपुर और फगवाड़ा के मेहली गेट स्थित मुहल्ला थानेदार से रहने वाले फतेहदीप सिंह उर्फ़ प्रदीप सैणी के रूप में हुई है। दोनों मुलजिमों को थाना सदर, जालंधर में दर्ज केस के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को जालंधर कमिश्नरेट क्षेत्र में लंडा गिरोह से संबंधित अपराधियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) जालंधर स्वप्न शर्मा की निगरानी में पुलिस टीमों ने एक व्यापक अभियान चलाया और गांव फोलरीवाल के निकट दोषियों का ठिकाना पता लगाने में सफलता प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस टीमों ने बड़ी मेहनत से काफी दूर तक दोषियों का पीछा किया और इसी दौरान गैंगस्टरों ने पीछा कर रही पुलिस टीमों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके कारण पुलिस पार्टियों को भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलानी पड़ी। इस गोलीबारी के दौरान दोनों मुलजिमों के साथ-साथ दो पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गए। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया, “ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से 50 से अधिक गोलियां चलाई गईं।”

अधिक जानकारी साझा करते हुए सी.पी. जालंधर स्वप्न शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति जबरन वसूली, हत्या और इरादतन हत्या समेत कई घिनौने अपराधों में शामिल थे। उन्होंने आगे कहा कि उक्त दोषी, गिरोह के अन्य सदस्यों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने और आपराधिक संगठनों को हथियारों की सप्लाई करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।

सी.पी. ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि दोनों गैंगस्टर सीधे तौर पर लंडा के संपर्क में थे और अपने विरोधी गैंग से संबंधित दो व्यक्तियों को मौत के घाट उतारने की साजिश रच रहे थे।

उन्होंने बताया कि घायल गैंगस्टर और पुलिस अधिकारी का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के नेटवर्क और अन्य आपराधिक समूहों के संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।

Post Views: 53
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: Arrestganagster lakhbir singh landalakhbir landalakhbir singh landalatest news punjabPunjabpunjab latest newspunjab newspunjabi newsterrorist lakhbir singhterrorist lakhbir singh arrested
ShareTweetPin
Previous Post

मुख्यमंत्री ने वर्धमान स्टील ग्रुप को 1750 करोड़ रुपए की लागत से प्लांट स्थापित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया

Next Post

समझौता प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में नजदीकी सहयोग विकसित करेगाः दीपती उप्पल

Related Posts

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
BREAKING

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।

September 28, 2026
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

September 28, 2026
0
सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।
BREAKING

सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0
देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।
BREAKING

देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

September 26, 2026
0
Next Post
समझौता प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में नजदीकी सहयोग विकसित करेगाः दीपती उप्पल

समझौता प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में नजदीकी सहयोग विकसित करेगाः दीपती उप्पल

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist