Monday, May 11, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया; 10 किलो हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

admin by admin
February 19, 2025
in BREAKING, chandigarh, INDIA, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया; 10 किलो हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़/अमृतसर, 19 फरवरी:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चल रही नशे के खिलाफ जंग के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने एक नशा तस्कर को 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
यह जानकारी बुधवार को यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के गांव घुम्मनपुरा का निवासी है। आरोपी से हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पी बी 02 ई डबल्यू 5675), जिस पर वह सवार था, को भी जब्त कर लिया है।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी हरमनदीप के पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों से संबंध हैं और हाल ही में उसे पाकिस्तान से हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली है, जिसे वह राम तीर्थ रोड, मोड़ गांव काले के पास डेरा राधा स्वामी, अमृतसर में किसी व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा है।

इस सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, सी.आई. अमृतसर ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया और अमृतसर के राम तीर्थ रोड पर एक विशेष पुलिस नाके पर आरोपी हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

डी.जी.पी. ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लगातार पाकिस्तान स्थित तस्कर चाचा बावा, जिसने राज्य में अन्य जगहों पर आपूर्ति करने के लिए अटारी क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजी थी, के सीधे संपर्क में था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कड़ियां जोड़ने और इस नशा तस्करी रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और नशीले पदार्थों की बरामदगी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में, पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 8, दिनांक 18.02.2025 को मामला दर्ज किया गया है।

Post Views: 37
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: Chandigarhchandigarh newsChief Minister Bhagwant Singh MannDGP Punjab Gaurav YadavHarmandeep SinghPUNJAB POLICEvillage Ghumanpura
ShareTweetPin
Previous Post

संयुक्त राज्य अमेरिका से 299 निर्वासित लोगों को वर्तमान में पनामा के एक होटल में रखा जा रहा है।

Next Post

भ्रूण जांच करने वाले व करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए सुनिश्चित – नायब सिंह सैनी

Related Posts

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*
BUSINESS

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !
CRIME

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
Next Post
‘न्यूजक्लिक’ का दफ्तर सील, दो गिरफ्तार

भ्रूण जांच करने वाले व करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए सुनिश्चित – नायब सिंह सैनी

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist