Table of Contents
ToggleRelatedPosts

बालोतरा: (चेतन शर्मा) परशुराम सेना की बालोतरा इकाई लगाातार जनसेवा व गौसेवा के कार्याें मे सक्रिय है। जिलाध्यक्ष अशोक पालीवाल के नेतृत्व में राजेन्द्र सारस्वत समेत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण निरन्तर सेवा कार्यों में लगे रहते हैं। इसी कड़ी में बाड़मेर के बालोतरा में इस भीषण गर्मी को देखते हुए गायोें को पीने के पानी की पर्याप्त उप्लब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परशुराम सेना बालोतरा ने अलग अलग वार्डों में पानी की टंकी रखवाने का बीड़ा उठाया है।
जिलाध्यक्ष अशोक पालीवाल, नरेश शर्मा, राजेन्द्र सारस्वत, मुकेश सिंह राजपुरोहित, जगदीश सिंह, प्रेम पंचारिया, पंकज दवे, संतोष दवे, गणपत सिंह, मानाराम व मदन पालीवाल ने मिलकर शहर के विभिन्न स्थानों पर गायों के पीने के लिए पानी की टंकीयां रखवाई व स्थानीय निवासियों से समय पर इसमे जल भरकर सहयोग का निवेदन किया। जिलाघ्यक्ष पालीवाल ने बताया यह क्रम अब लगातार चलता रहेगा, हमारा उद्देश्य है गौमाता के साथ साथ कोई भी पशु गर्मी में पानी की कमी ना महसूस करे।







