Wednesday, May 6, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

2024 में मेवात में भी खिलेगा सभी सीटों पर कमल:  नायब सैनी

admin by admin
December 18, 2023
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
2024 में मेवात में भी खिलेगा सभी सीटों पर कमल:  नायब सैनी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

– दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे नूंह के विकास में साबित होगा मील का पत्थर: नायब सैनी

– नूंह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का जगह-जगह हुआ अभिनदंन, बरसे फूले, लगे भारत माता की जय के नारे

चंडीगढ़,  18 दिसंबर। नूंह जिला की पटेल वाटिका में आयोजित नागरिक अभिनदंन समारोह में बोलते हुए दावा किया कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मेवात की सभी सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ प्रदेश के हरेक गरीब को मिल रहा है और मेवात में भी मनोहर सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया है तथा गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। इस मौके पर श्री सैनी ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी नूंह के विकास के बारे में नहीं सोचा सिर्फ वोट लेकर सत्ता पर काबिज हुई है। नागरिक अभिनदंन समारोह से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकालकर नायब सैनी का भव्य स्वागत किया।
रोड शो के बाद मंच पर पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन, जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, भानीराम मंगला सहित शहर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने बड़ी फूलमालाओं से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में समान रूप से विकास करते हुए नूंह क्षेत्र को भी विकास में आगे बढ़ाया है। 2014 के बाद मनोहर सरकार ने नूंह क्षेत्र में विकास के जबरदस्त काम किए हैं। श्री सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर की डबल इंजन सरकार मेवात को विकास के मामले में अग्रणी जिला बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले यहां के गरीब लोग कांग्रेस को वोट तो दे देते थे, लेकिन बाद में सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं देती थी। लेकिन अब मोदी-मनोहर सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए गरीबों को ढूंढ-ढूंढ कर सरकार की योजनाओं से जोड़ रही है। अब गरीबों को अपना इलाज कराने की चिंता नहीं है। आयुष्मान और चिरायु योजना से गरीबों का 5 लाख रुपये तक फ्री इलाज हो रहा है।
श्री सैनी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निमार्ण पर नूंह वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे नूंह जिला के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में मनोहर सरकार ने लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास की सोच के तहत अंत्योदय की भावना से गरीबों को चिकित्सा, शौचालय और हर घर नल से जल उपलब्ध कराया। श्री सैनी ने कहा कि मोदी सरकार में ही उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन मिला और करोड़ों महिलाओं को परंपरागत चूल्हे के धुएं से आजादी मिली है।
श्री सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 से पहले युवाओं को पर्ची, खर्ची और जिसका सूटकैस भारी हो उसको ही सरकारी नौकरी मिलती थी। इतना ही नहीं राजदरबारियों के चक्कर भी काटने पड़ते थे। अब मनोहर सरकार में युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही है। ईमानदारी का सबसे बड़ा उदाहरण नूंह जिला है, जहां से 40-40 युवाओं की बिना पर्ची और खर्ची के जेई के पदों पर नौकरी लगी है। कांग्रेस शासनकाल में जनता गैस सिलेंडरों के लिए तीन-तीन दिनों तक लंबी-लंबी लाइनों में खड़ी होकर इंतजार करती थी। मोदी-मनोहर सरकार में अब घर-घर गैस सिलेंडर पहुंच रहे हैं।
नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और मजबूत हुआ है। इन 9 सालों में भाजपा ने जो वादे किए थे उसे पूरा किया है। 9 सालों में देश का गौरव और सम्मान विश्व स्तर पर उंचा हुआ है। श्री सैनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और आम जनता यह संकल्प लें कि 2024 में हरियाणा में दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर सरकार ने 9 सालों में व्यवस्था परिवर्तन किया है। हरियाणा में युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। सरकारी सुविधाओं का लाभ नागरिकों को घर बैठे मिल रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, जिला महामंत्री दलबीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, युवा भाजपा नेता चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट, सुरेन्द्र पिंटू, सुरेन्द्र प्रताप आर्य, जाहिद हुसैन बाई, शिवकुमार आर्य, केशव पंडित, रमेश मानूवास आदि रहे।

Post Views: 40
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: ani news livebig newsbreaking newsdaily hindi newspaper patiala Punjabdaily punjabi newspaper patiala punjabfast newshindi latest newshindi newshindi news todayindia newslatest breaking news Punjablatest india newslatest Indian hindi newslatest newslatest political news Punjablatest punjabi newsnewsnews hindinews in hindinews indianews latestnews livenews todaypress ki takat daily newspaperpress ki taquat daily hindi newspaperPRESS KI TAQUAT DAILY HINDI NEWSPAPER DELHI AND PRESS KI TAQUAT DAILY PUNJABI NEWSPAPER PATIALApress ki taquat daily punjabi newspaperToday newstop 10 newspaper of Punjabtop newstrending news
ShareTweetPin
Previous Post

अपकमिंग फिल्म के सेट पर हादसा हुआ, इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर खुद दी जानकारी

Next Post

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा अलग-अलग स्कीमों के अधीन चल रहे प्रोजैक्टों को तेज़ी से मुकम्मल करने के आदेश

Related Posts

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !
CRIME

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
Next Post
स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा अलग-अलग स्कीमों के अधीन चल रहे प्रोजैक्टों को तेज़ी से मुकम्मल करने के आदेश

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा अलग-अलग स्कीमों के अधीन चल रहे प्रोजैक्टों को तेज़ी से मुकम्मल करने के आदेश

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist