Monday, November 16, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

admin by admin
2026-10-23
in BREAKING, chandigarh, ENGLISH NEWS, ENTERTAINMENT, HARYANA, INDIA, POLITICS, PUNJAB, SPORTS, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 299वां दिन: पंजाब पुलिस ने 563 स्थानों पर की छापेमारी; 199 गिरफ्तार
  • ‘आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: भगवंत सिंह मान
  • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 298वां दिन: पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर की छापेमारी; 215 गिरफ्तार
  • गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू*
  • अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

RelatedPosts

अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 299वां दिन: पंजाब पुलिस ने 563 स्थानों पर की छापेमारी; 199 गिरफ्तार

2026-11-15
0
‘आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: भगवंत सिंह मान

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 298वां दिन: पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर की छापेमारी; 215 गिरफ्तार

2026-11-14
0
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-11-14
0
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू*

2026-11-13
0
अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

2026-11-13
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज पंजाब विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्रों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नहरी सिंचाई का विस्तार करने के साथ-साथ नहरी नेटवर्क को मजबूत कर रही है।

बाबा बकाला के विधायक स.दलबीर सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र में नहरी पानी की आपूर्ति और खालों की लाइनिंग के संबंध में पूछे गए प्रश्न का प्रश्नकाल के दौरान उत्तर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 21.97 करोड़ रुपये की लागत से 31.44 किलोमीटर नहरों की कंक्रीट लाइनिंग का काम पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 77 किलोमीटर की लाइनिंग का काम तकनीकी संभावना और प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने सदन को बताया कि बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र को सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला नहरी नेटवर्क अपर बारी दोआब नहर (यू.बी.डी.सी.) प्रणाली की सभरांव ब्रांच से निकलता है। इस क्षेत्र में सात डिस्ट्रीब्यूटरी और पांच माइनरों के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है, जिनकी कुल लंबाई 108.71 किलोमीटर है।

विधायक स.दलबीर सिंह द्वारा रईया, नागोके, भिंडर और घग्गड़ भाणा रजबाहों के संबंध में उठाए गए मुद्दों का जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री ने बताया कि ये नहरी चैनल लगभग 28,540 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि शेष नहरी लाइनिंग का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी संभावना के आकलन और धनराशि की उपलब्धता को ध्यान में रखा जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र में पूरे किए गए कार्यों का विवरण देते हुए श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि 108.71 किलोमीटर लंबे नहरी नेटवर्क में से 31.44 किलोमीटर की कंक्रीट लाइनिंग का काम 21 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये की लागत से पूरा किया गया है। शेष लगभग 77 किलोमीटर की लाइनिंग के काम पर आने वाले समय में तकनीकी संभावना और परियोजनाओं की प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य नहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में नहरी पानी का उपयोग लगभग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नहरी पानी को नहरों के अंतिम छोर तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया है ताकि किसानों को अपने खेतों के नजदीक ही सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने सदन को यह भी बताया कि नहरी सिंचाई के अधीन रकबा 20.89 लाख एकड़ से बढ़कर 61 लाख एकड़ तक पहुंच गया है। राज्य सरकार द्वारा नहरी सिंचाई नेटवर्क को मजबूत करने और पानी के वितरण में सुधार लाने के लिए 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र में पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान विभिन्न डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी का प्रवाह उनकी निर्धारित क्षमता के 100 प्रतिशत से लेकर 132.8 प्रतिशत तक रहा। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में नहरी पानी का प्रवाह पहली बार 40,000 क्यूसेक तक पहुंचा है, जबकि वर्ष 2022 से पहले पानी की औसत क्षमता लगभग 26,000 क्यूसेक थी।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब के कृषि क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए राज्य के हिस्से के समस्त उपलब्ध नहरी पानी का उपयोग पंजाब के भीतर ही सुनिश्चित करना है।

#PunjabGovt #WaterResources #PunjabAssembly #BarinderKumarGoyal #AAPPunjab #BabaBakala #CanalIrrigation #PunjabFarmers #AgriculturePunjab #Kisan #UBDCCanal #PunjabNews #DevelopmentWork #WaterManagement #IrrigationSystem #PunjabPolitics #RuralDevelopment #FarmSector #PunjabUpdates #AamAadmiParty #GovtInitiatives #PunjabDevelopment #CropIrrigation #WaterSupply #InfrastructureDevelopment #PunjabEconomy #AgriNews #StateGovernment #LegislativeAssembly #PunjabLeadership #PublicWelfare #WaterResourcesDepartment #FarmersFirst #PunjabGrowth #CanalNetwork #PaddySeason #AgriculturalGrowth #PoliticalNews #Governance #LatestNews #PunjabMedia #OfficialStatement #NewsUpdate #InformationUpdate #StateUpdates #PolicyNews #MandiUpdates #AdministrativeUpdate #GovernanceMatters #PublicNews
Post Views: 26
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: जल संसाधन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब के कृषि क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए राज्य के हिस्से के समस्त उपलब्ध नहरी पानी का उपयोग पंजाब के भीतर ही सुनिश्चित करना है।
ShareTweetPin
Previous Post

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Next Post

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास SIR के विरोध में रैली करने के लिए साल के 365

Related Posts

अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
BREAKING

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 299वां दिन: पंजाब पुलिस ने 563 स्थानों पर की छापेमारी; 199 गिरफ्तार

2026-11-15
0
‘आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: भगवंत सिंह मान
BREAKING

‘आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: भगवंत सिंह मान

2026-11-15
0
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
BREAKING

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 298वां दिन: पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर की छापेमारी; 215 गिरफ्तार

2026-11-14
0
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

2026-11-14
0
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू*

2026-11-13
0
अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई
BREAKING

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

2026-11-13
0
Next Post
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास SIR के विरोध में रैली करने के लिए साल के 365

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist