वरुण धवन के पैर में चोट लग गई है। वो अपकमिंग फिल्म VD 18 की शूटिंग कर रहे थे, जब उनके साथ यह हादसा हुआ।
इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है। स्टोरी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरे शिन (पिंडली) में चोट लग गई, जब पैर लोहे के राॅड से टकरा गया।
मार्च 2024 में खत्म को सकती है फिल्म की शूटिंग
इस अनटाइल्ड फिल्म का डायरेक्शन कलीस कर रहे हैं। वहीं फिल्म को एटली और मुराद खेतानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में वरुण के अलावा कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी हैं। फिल्म में वरुण फुल एक्शन अवतार में देखने को मिलेंगे।
यह सुपरहिट तमिल फिल्म थेरी की रीमेक है। उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग 2004 मार्च तक पूरी होजाएगी। इसके बाद फिल्म उसी साल की गर्मियों में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
जाह्नवी के साथ फिल्म बवाल में दिखे थे वरुण
हाल में वरुण को फिल्म बवाल में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर नजर आई थीं। फिल्म OTT पर रिलीज हुई थी और इसे फैंस का मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। वहीं इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया था।













