Saturday, October 3, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मास्टर सलीम के खिलाफ पहली FIR जालंधर में:चिंतपूर्णी मंदिर विवाद में हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने लिया एक्शन

admin by admin
September 20, 2023
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
मास्टर सलीम के खिलाफ पहली FIR जालंधर में:चिंतपूर्णी मंदिर विवाद में हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने लिया एक्शन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ मानसा और संगरूर में भूजल के रिचार्ज और संरक्षण संबंधी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • “राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
  • लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।
  • विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू
  • सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।
  • भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

RelatedPosts

‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ मानसा और संगरूर में भूजल के रिचार्ज और संरक्षण संबंधी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ मानसा और संगरूर में भूजल के रिचार्ज और संरक्षण संबंधी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

October 2, 2026
0
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।

September 28, 2026
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

September 28, 2026
0
सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

हिमाचल के चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों को लेकर जालंधर के नकोदर में बाबा मुराद शाह के मेले में विवादित बयान देने वाले सूफी सिंगर मास्टर सलीम के खिलाफ पहली FIR थाना गोराया में दर्ज हो गई। यह FIR हिंदू संगठनों और शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के विरोध के बाद पुलिस ने दर्ज की है।
मास्टर सलीम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 295A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दो-चार लोग माफी मंगवाने वाले कौन होते हैं
मुंबई से आए शिवसेना नेता ने माता चिंतपूर्णी को लेकर मास्टर सलीम के द्वारा की गई टिप्पणी पर सवाल खड़े किए है। वहीं उनसे जब बात की गई कि हिंदू नेता ने चिंतपूर्णी दरबार में जाकर मास्टर सलीम से माफी मंगवाई थी, तो इस पर उन्होंने कहा कि दो-चार लोग इकट्ठे होकर माफी मंगवाने वाले कौन होते हैं। इस पर शिवसेना नेता ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि मास्टर सलीम को या तो जुर्माना लगाया जाए या कोई उन्हें सजा दी जाए।
शिवसेना नेताओं ने कहा कि सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है अब उन्हें जल्द से जल्द मास्टर सलीम को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को लेकर सभी मर्यादा में रहें। इसे तोड़ने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में मास्टर सलीम और कन्हैया मित्तल के बीच जो विवाद हुआ है, उसके बारे में सभी लोगों को पता है।
जागरण में जाकर मास्टर सलीम का विरोध नहीं करेंगे
उन्होंने मास्टर सलीम के जागरण करने के मामले को लेकर कहा कि हम जागरण में जाकर इस मामले का विरोध नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि हम हिंदू मर्यादा में रहकर मास्टर सलीम के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। शिवसेना नेता ने कहा कि अगर हम जागरण में जाकर उसका विरोध करेंगे तो वह गलत हो जाएंगे। इसलिए किसी धार्मिक प्रोग्राम में जाकर वह सलीम का विरोध नहीं करना चाहते।
सिंगर मास्टर सलीम की मुश्किलें बढ़ी:जालंधर कोर्ट में पहुंचा मामला; केस दर्ज न करने पर SHO रिकॉर्ड समेत तलब

जालंधर में बाबा मुराद शाह मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी पर विवादित बयान देकर विवादों में घिरे गायक मास्टर सलीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके विवादित बयान का यह मामला अब कोर्ट में पहुंच गया है।
जालंधर के थाना कैंट में मास्टर सलीम के खिलाफ दी गई शिकायत पर केस दर्ज न करने पर शहर के ही दिवान नगर निवासी गौरव ने अदालत में SHO के खिलाफ CrPC की धारा 156 (3) के तहत शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में थाना प्रभारी को FIR दर्ज करने के निर्देश देने की अपील की है।
गौरव की याचिका को स्वीकार कर जूनियर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास मिस अर्पणा ने 21 सितंबर को थाना कैंट के प्रभारी को तलब किया है। अपने आदेश में कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि थाना कैंट के SHO जो शिकायत उनके पास पहुंची थी, उसके बारे में अपनी रिपोर्ट और जवाब कोर्ट में दें।
कोर्ट की तरफ से जारी आदेश..

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए दायर की याचिका
शिकायत देने वाले गौरव ने अपने अपील में लिखा है कि थाना कैंट के प्रभारी उसकी शिकायत पर मास्टर सलीम के खिलाफ केस दर्ज नहीं कर रहे हैं। मास्टर सलीम ने बाबा मुराद शाह मेले में क़व्वाली के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल की थी।
गौरव ने अपनी शिकायत में शाहीन अब्दुल्ला वर्सेस यूनियन ऑफ इंडिया के केस में आए एपेक्स कोर्ट के पिछले साल 21 अक्टूबर को आए फैसले का हवाला देते हुए मास्टर सलीम पर केस दर्ज करने के लिए थाना कैंट को डायरेक्शन देने की अपील की है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि कोई भी ऐसी बयानबाजी करता है, जिससे भावनाएं आहत होती हैं और उस पर यदि शिकायत न भी आए तब भी स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया जा सकता है। साथ ही कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई अधिकारी शिकायत मिलने पर एक्शन नहीं लेगा तो उसे कोर्ट के आदेश का उल्लंघन माना जाएगा।
कई जगह माफी मांग चुके मास्टर सलीम
मास्टर सलीम अपनी इस टिप्पणी पर सफाई दे चुके हैं कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया। हालांकि इसके बाद वे माफी मांगने माता चिंतपूर्णी जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने जालंधर के गीता मंदिर और पटियाला के काली माता मंदिर में भी माथा टेककर माफी मांगी। हालांकि आहत लोग उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।

Post Views: 104
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: kanhiya mittal master saleemkanhiya mittal master saleem controversylatest newsmaster saleemmaster saleem and kanhaiya mittalmaster saleem bhajanmaster saleem chintpurni controversymaster saleem controversymaster saleem fightmaster saleem kanhiya mittalmaster saleem kanhiya mittal fightmaster saleem livemaster saleem new songmaster saleem newsmaster saleem sad songmaster saleem songmaster saleem songspunjab newssinger master saleem
ShareTweetPin
Previous Post

श्री काली माता मंदिर के पास अवैध कब्जे हटाए गए, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Next Post

किसानों को फ़सल अवशेष के प्रबंधन के लिए सब्सिडी पर मुहैया करवाई जाएंगी 24 हज़ार से अधिक मशीनें

Related Posts

‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ मानसा और संगरूर में भूजल के रिचार्ज और संरक्षण संबंधी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ मानसा और संगरूर में भूजल के रिचार्ज और संरक्षण संबंधी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

October 2, 2026
0
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
BREAKING

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।

September 28, 2026
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

September 28, 2026
0
सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।
BREAKING

सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0
Next Post
गुलाबी सूंडी के हमले को रोकने के लिए कृषि विभाग के सीनियर अधिकारियों को नरमा पट्टी में रहने के आदेश; छुट्टियाँ की रद्द

किसानों को फ़सल अवशेष के प्रबंधन के लिए सब्सिडी पर मुहैया करवाई जाएंगी 24 हज़ार से अधिक मशीनें

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist