Table of Contents
ToggleRelatedPosts

चूरू: (चेतन शर्मा)चूरू जिले के रतनगढ़ में राजीव गांधी की 31 वीं पुण्यतिथि पर देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्याल में श्रद्धांजली अर्पित कर विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद चाकलान व देहात अध्यक्ष भानीराम मेघवाल की अध्यक्षता में मनाई गई।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य रमेश चंद्र इंदौरिया ने कहा की राष्ट्र निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अहम योगदान रहा है उन्हें यकीन था राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार राजीव गांधी जी की देन है इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र हुड्डा पूर्व सरपंच सज्जन बाटड़ भागीरथ खीचड़ महेश इंदौरिया रामवीर सिंह राईका जगदीश खटीक रामलाल प्रेमनगर नेमी चंद खटीक देवीलाल सांखला जाकिर हुसैन बबलू नाई संजय शर्मा अब्दुल सत्तार चेजारा कयूम गोरी जब्बार खोकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे








