Table of Contents
ToggleRelatedPosts
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र देवेंद्र फडणवीस से वित्त और नियोजन विभाग वापस लेकर अजित पवार को सौंपा गया है। इन्हीं दो मंत्रालयों को लेकर पेंच फंसा हुआ था।
वहीं छगन भुजबल को खाद्य एंव आपूर्ति विभाग सौंपा गया हिया, जोकि बीजेपी नेता रविंद्र चव्हाण के पास था। इसके साथ ही दिलिप वलसे पाटिल को सहकारिता मंत्री बनाया गया है। यह विभाग पहले बीजेपी नेता अतुल सावे के पास था। इसके साथ ही मेडिकल एजुकेशन हसन मुश्रिफको सौंपा गया है। यह विभाग पहले बीजेपी नेता गिरीश महाजन के पास था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मदद एवं पुनर्वसन विभाग लेकर अनिल पाटिल को दिया गया है।
धनंजय मुंडे को मिला कृषि मंत्रालय
वहीं अदिति तटकरे को महिला एंव बाल विकास मंत्रालय दिया गया है जोकि पहले बीजेपी नेता मंगल प्रभात लोढा के पास था। इसके साथ ही धनंजय मुंडे को राज्य का नया कृषि मंत्री बनाया गया है, जोकि पहले यह शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार के पास था। इसके साथ ही संजय बनसोड को खेल एंव युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। यह जिम्मेदारी पहले बीजेपी नेता गिरीश महाजन के पास थी। वहीं धर्मराव अत्राम को फूड एंव ड्रग्स विभाग दिया गया है। यह पहले शिवसेना के संजय राठौड शिवसेना के पास था।













