29-04-2023 (प्रेस की ताकत)-सीता नवमी के दिन रामायण की कथा पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर सामने आया है। मां जानकी बनकर कृति सेनन की आंखों से आंसू बह रहे हैं। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर…जानकी के अवतार में कृति की सादगी लोगों को खूब पसंद आ रही है.
प्रभास और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल है। सीता नवमी के शुभ अवसर पर, आदिपुरुष के निर्माताओं ने जानकी यानी सीता माँ के अवतार में कृति सनोन का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है। पोस्टर के साथ ही ‘राम सिया राम’ की धुन भी सुनाई दे रही है, जिसे सुनकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.













