Table of Contents
ToggleRelatedPosts
संगरूर, 16 फरवरी,जोगिन्दर (प्रेस की ताकत): शहीद-ए-आजम शहीद उधम सिंह के जन्म स्थान पर हाइड्रो उर्जा में अग्रणी एन.एच.पी.सी, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सी.एस.आर गतिविधि के अधीन 100 फुट ऊंचा तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लगाया जाना है यह जानकारी देते हुए डॉ.अमित कांसल ने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रिया के अधीन इस संबंधी एन.ओ.सी जिले के डी.सी द्वारा प्रदान की जानी है इस हेतु उन्होंने संगरूर के डिप्टी कमिश्नर श्री जितेंद्र जोरेवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें एन.ओ.सी जल्द जारी करने की मांग की और साथ ही साथ उनके द्वारा श्रीमद्भागवतगीता जितेंद्र जोरेवाल को भेंट की गई डॉः कांसल ने बताया कि तिरंगा देश का गौरव है जैसे ही प्रशासनिक प्रक्रिया के अधीन एनओसी जारी हो जाती है यह पूरी शान से शहीद की धरती पर लहराएगा।









