Table of Contents
ToggleRelatedPosts
रोम – इटली की राजधानी रोम में इन दिनों भयंकर बर्फबारी हो रही है। सोमवार को रोम शहर एक बर्फ की चादर में लिपटा नजर आ रहा था। भयंकर बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने भी एहतितयात कदम उठाए हैं। शहर के प्रमुख स्कूलों को बंद करने और यातायात सेवाओं में सार्वजनिक परिवहन को सीमित करने के आदेश दिए गए हैं। कोलोज़ीयम में आने वाले पर्यटकों ने इस बर्फबारी का दुर्लभ फोटो साझा किया है जो बड़ा ही रोमांचक लग रहा है। बताया जा रहा है कि आर्कटिक की तरफ से आए तूफान के बाद यूरोप के अधिकांश हिस्सों में तापमान में खासी गिरावट देखी गई। कहा जा रहा है कि इस सर्दी मौसम में यह सबसे निम्नतम स्तर तक पहुंच चुका है। हिमपात के कारण पूरा शहर बाधित हो गया है। यहां के निवासियों को जनजीवन रुक सा गया है। बर्फबारी और हिमपात की वजह से सड़के और शहर की फुटपाथ स्लिपरी हो चुकी हैं। शहर के मशहूर साइट्स बर्फ की चादर में ढंकते जा रहे हैं।









