Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
दुबई: सऊदी अरब नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा यमन में किए गए हवाई हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय नागरिकों ने यह जानकारी दी। नागरिकों ने बताया कि उत्तरी यमन के सादा प्रांत की राजधानी के दक्षिण में मुख्य मार्ग पर एक लड़ाकू विमान यात्रियों को ले जा रही दो कारों और एक ट्रक से टकरा गया। उन्होंने कहा कि इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि विस्फोट से राजधानी सना को उत्तरी राज्य सादा से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। यहीं से हौती उत्तरी यमन पर नियंत्रण बनाए हुए हैं। इस हमले पर अभी तक सऊदी अरब नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता की टिप्पणी नहीं मिल सकी है।
Post Views: 53









