Table of Contents
ToggleRelatedPosts
लंदन – चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीइसी) को लेकर बलोच समुदाय का दुनियाभर में प्रदर्शन जारी है। फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट नामक संगठन ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित ग्रॉसवेनर होटल के बाहर दो दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया। इसका मकसद पाकिस्तान के ग्वादर शहर में ‘वन इंवेस्टमेंट्स’ नामक प्राॅपटी डीलर द्वारा बलोच जमीनों की बिक्री का विरोध करना था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चीन और पाकिस्तान का मकसद ग्वादर में सैकड़ों-हजारों की संख्या में पंजाबियों और चीनियों को बसाकर बलूचिस्तान की जनसांख्यिकी को बदलना है। प्रदर्शनकारियों ने प्ले कार्ड और बैनर के माध्यम से सीपीइसी के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिनमें पाकिस्तान द्वारा ग्वादर में बलोच जमीनों को बेचने और बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप लगाया गया था। फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के एक कार्यकर्ता फैज बलूच ने कहा कि उनके संगठन ने चीन और पाकिस्तान की संयुक्त परियोजना और ग्वादर में बलोच जमीनों की बिक्री के खिलाफ दो दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया है।









