चंडीगढ़ – जनवरी 2017 में विस चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिद्धू साल भर के अंदर ही बागी मूड में दिख रहे हैं। बुधवार को चंडीगढ़ के म्युनिसिपल भवन सेक्टर-35 में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मीडिया से बात किए बगैर पंजाबी में एक लेटर कुछ पत्रकारों को थमा कर चलते बने। लेटर में लिखा है कि जालंधर, पटियाला और अमृतसर के मेयर चुनने के अलावा पिछले एक महीने में उन्हें किसी भी सरकारी फैसले में शामिल नहीं किया गया। उनके साथ जो हुआ है, उन्हें उसका बहुत दु:ख है। यहां तक कि अमृतसर में मेयर के चुनाव होने से पहले भी उनसे सही ढंग से बरताव नहीं किया गया और मीटिंग में भी सही तरीके से नहीं बुलाया गया। यहीं वजह रही कि वे मीटिंग में शामिल नहीं हुए। हालांकि, बुधवार को दोपहर बाद चंडीगढ़ में सीएम अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।













