Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ह्वेग – अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आइसीजे) ने कुलभूषण जाधव मामले में भारत और पाकिस्तान के लिखित हलफनामे के लिए समयसीमा तय कर दी है। आइसीजे ने भारत को अगली सुनवाई के लिए 17 अप्रैल और पाकिस्तान को 17 जुलाई की तारीख दी है। भारत के पूर्व नौसैनिक जाधव (47) पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद फैलाने के झूठे आरोप में पिछले साल अप्रैल फांसी की सजा सुनाई है। इसके विरोध में भारत ने ह्वेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अपील की थी। इसके बाद विगत 18 मई को आइसीजे की दस सदस्यीय पीठ ने जाधव की फांसी की सजा पर अगले फैसले तक रोक लगा दी थी। आइसीजे ने जाधव मामले में भारत को अपना पक्ष रखने और पाकिस्तान को रीज्वाइंडर देने का मौका दिया है। अंतराष्ट्रीय अदालत ने लिखित बयान के लिए भारत के लिए 17 अप्रैल 2018 और पाकिस्तान के लिए 17 जुलाई की तारीख तय की है।









