Table of Contents
ToggleRelatedPosts
वॉशिंगटन – अमेरिका में 3 दिन तक चला शटडाउन (हड़ताल) मंगलवार को खत्म हो गया। रिपब्लिकन्स और डेमोक्रेट्स के बीच हुए समझौते के बाद प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने सरकार के लिए एक शॉर्ट टर्म फंडिंग बिल साइन किया। इसी के साथ मंगलवार से सभी सरकारी सर्विसेज दोबारा शुरू हो जाएंगी। बता दें कि 20 जनवरी को अमेरिकी संसद में इसी शॉर्ट टर्म स्पेंडिंग बिल (सरकारी खर्च को लेकर विधेयक) को लेकर सीनेट में सहमति नहीं बन पाई थी, जिसके बाद ट्रम्प सरकार ऑफिशियली शट-डाउन पर चली गई थी। इसकी वजह से कई फेडरल इम्प्लाॅइज शनिवार से ही बिना सैलरी के रहने को मजबूर थे। हालांकि, मंगलवार को रिपब्लिकन्स और डेमोक्रेट्स की मीटिंग के बाद सीनेट और हाउस दोनों में बिल बड़े मार्जिन से पास हो गया। बताया जा रहा है कि सरकार ने डेमोक्रेट्स को अमेरिका में रह रहे लाखों इलीगल इमिग्रेंट्स के भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही है। स्पेंडिंग बिल को सीनेट 81-18 और हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव्स में 266-150 के मार्जिन से पास किया गया।









