Table of Contents
ToggleRelatedPosts
पटियाला : शिक्षा विभाग में गत 3 सालों से रैगुलर होने के लिए संघर्ष कर रहे 5178 मास्टर कैडर अध्यापकों ने पंजाब सरकार की अर्थी फूंक कर नारेबाजी करके सरकार का पिट-स्यापा किया।
इस दौरान जिला प्रधान कलदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वायदे को भूल चुकी है जिस के अंतर्गत उसने अध्यापकों को रैगुलर करना था। नेताओं ने कहा कि सभी अध्यापक सरकार की शर्तों मुताबिक 3 साल की शर्तें पूरी कर चुके हैं। परन्तु सरकार फिर भी जाग नहीं रही है जिस कारण अध्यापकों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अध्यापक नेताओं ने कहा कि सभी अध्यापक वर्ग संघर्ष को और तेज करने के लिए तैयार हैं जिसके अंतर्गत 4 फरवरी को जालंधर में जत्थेबंदियों के सहयोग से राज्य स्तरीय रैली करके सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाई जाएगी। नेताओं ने कहा कि जत्थेबंदी द्वारा पंजाब में अर्थी फूंक मुजाहिरे किए जाएंगे और संघर्ष को और तेज किया जाएगा।









