Table of Contents
ToggleRelatedPosts
रायपुर , रिंग रोड फोरलेन के बगल में रोड वाइडनिंग के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से निगम के फिल्टर प्लांट के मेन रायजिंग लाइन का वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद दो मंजिलें इमारत की ऊंचाई के बराबर फव्वारा उठने लगा। ये नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। करीब दो घंटे बाद वाल्व ठीक हो पाया। इस दौरान करीब लाखों गैलन पानी सड़क और आस-पास की दुकानों में फैल गया। घटना रविवार को दोपहर की है। वाल्व टूटने के शहर के 18 वार्ड प्रभावित हो गए जहां पानी नहीं सप्लाई नहीं हो पाया। मकर संक्रांति पर इन वार्डों में पानी नहीं पहुंचा जिसका असर सोमवार की सुबह भी देखा गया। निगम के जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता एके माल्वे ने बताया कि 1100 एमएम की पाइपलाइन का वाल्व मजबूत कंक्रीट चेंबर के भीतर सुरक्षित लगाया गया था। इसे रोड वाइडनिंग काम के दौरान जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसके शहर के 18 वार्ड में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। वॉल्व टूटने से निगम के ऊपर करीब डेढ़ लाख अतिरिक्त भार आ गया। निगम के जलकार्य विभाग के अध्यक्ष का कहना है कि वे सोमवार को महापौर और निगम आयुक्त को पत्र लिखकर रोड वाइडनिंग से जुड़ी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।









