Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
चंद्रमा की सतह पर पहुंचे चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) से रोवर ‘प्रज्ञान’ बाहर निकलकर अपने मिशन में जुट गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने कहा, ‘भारत ने चांद पर सैर की।’ लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) का कुल वजन 1,752 किलोग्राम है। फिलहाल प्रज्ञान (26 किलो) एक चंद्र दिवस (14 दिन) तक चांद की सतह पर घूमकर वहां मौजूद रसायन का विश्लेषण करेगा। लैंडर और रोवर के पास वैज्ञानिक पेलोड हें जो चांद की सतह पर प्रयोग करेंगे, ताकि रासायनिक संरचना की जानकारी प्राप्त की जा सके और चंद्रमा की सतह पर खनिज संरचना का अनुमान लगाया जा सके।
Post Views: 151








