Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
चंडीगढ़, 21 दिसंबर:
पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सीनियर फोटो जर्नलिस्ट संतोख सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पत्रकार भाईचारे में ‘ताया जी’ के नाम से जाने जाते सरदार संतोख सिंह (78) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सरदार संतोख सिंह द्वारा निभाई गईं सेवाओं को याद करते हुए कहा कि विभिन्न अख़बारों में बतौर फोटो जर्नलिस्ट लंबा समय निभाई सेवाओं और उनके विनम्र स्वभाव एवं रूहदार व्यक्तित्व को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा जीवन कड़ी मेहनत करके नाम कमाने वाले सरदार संतोख सिंह पत्रकारिता की अगली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने दुखी परिवार के साथ हमदर्दी व्यक्त करते हुए परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने का हौसला प्रदान करें।
स्वर्गीय संतोख सिंह जी अपने पीछे एक पुत्र इंद्रजीत सिंह (सीनियर कैमरामैन) और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
Post Views: 74
Tags: flash flood in patialaflash flood patialaflood in patialaflood patialahimachal latest newslatest newslatest news punjabnews 18 punjabnews punjabnews18news18 punjabnews18 punjab haryananews18 punjab latestnews18 punjab latest newsnews18 punjab newspatiala flood newspatiala latest newspatiala newsPatiala policePatiala today newspunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab weather newspunjabi news









