Sunday, November 15, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

‘आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: भगवंत सिंह मान

admin by admin
2026-11-15
in BREAKING, chandigarh, ENGLISH NEWS, ENTERTAINMENT, HARYANA, INDIA, POLITICS, PUNJAB, SPORTS, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: भगवंत सिंह मान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 299वां दिन: पंजाब पुलिस ने 563 स्थानों पर की छापेमारी; 199 गिरफ्तार
  • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 298वां दिन: पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर की छापेमारी; 215 गिरफ्तार
  • गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू*
  • अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए

RelatedPosts

अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 299वां दिन: पंजाब पुलिस ने 563 स्थानों पर की छापेमारी; 199 गिरफ्तार

2026-11-15
0
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 298वां दिन: पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर की छापेमारी; 215 गिरफ्तार

2026-11-14
0
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-11-14
0
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू*

2026-11-13
0
अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

2026-11-13
0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए

2026-11-12
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के सपने देखना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनकी सरकार पंजाब के लोगों की भलाई के लिए सरकारी खजाने का एक-एक पैसा खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है।
गुरदासपुर जिले के गांव सोहल में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने खज़ाने भरने का काम किया, जबकि उनकी सरकार ने लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने, 71,700 से अधिक सरकारी नौकरियां देने और किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का खज़ाना जनकल्याण के लिए हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने विपक्षी दलों को अपने शासनकाल के कामकाज का हिसाब देने की चुनौती दी। साथ ही, उन्होंने अकाली दल द्वारा भाजपा के साथ संभावित राजनीतिक गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार रही है।
‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों का प्यार और स्नेह पंजाब की सेवा करने के उनके संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि गांव सोहल के विकास के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है, जो उनकी सरकार की प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर कार्यक्रम की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कादियां में आयोजित ‘लोक मिलनी’ के दौरान लोगों से मिले भरपूर प्यार और स्नेह ने मुझे बेहद उत्साहित किया है। मेरा उद्देश्य मंचों से राजनीतिक भाषण देना नहीं, बल्कि लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनना और मौके पर ही उनका समाधान करना है। पिछली सरकारों ने अपने खज़ाने भरे, लेकिन हम जनता का पैसा जनता की भलाई पर खर्च कर रहे हैं। मुफ्त बिजली, 71,700 से अधिक सरकारी नौकरियां और किसानों के खेतों तक पहुंच रहा नहरी पानी हमारी इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। आज मैंने गांव सोहल के विकास के लिए 51 लाख रुपये का चेक भी सौंपा है। हमारे इरादे स्पष्ट हैं और पंजाब का खजाना हमेशा पंजाबियों की भलाई के लिए समर्पित रहेगा।”

कादियां में आयोजित एक अन्य ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार मंचों से राजनीतिक भाषण देने के बजाय लोगों से सीधे मिलकर उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करने में विश्वास रखती है। उन्होंने रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि और जनकल्याण के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगों से राजनीतिक दलों का मूल्यांकन उनके वास्तविक कामकाज के आधार पर करने की अपील की।

बड़ी संख्या में आए लोगों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “लोक मिलनी के दौरान लोगों का अपार प्यार और स्नेह मुझे शक्ति और उत्साह प्रदान करता है। मेरा उद्देश्य मंचों से राजनीतिक भाषण देना नहीं, बल्कि लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य सेवाएं, रोज़गार, सड़कें, पेयजल, कृषि अथवा गांवों का विकास, हमारी सरकार प्रत्येक जायज समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

पारंपरिक राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले की सरकारें लोगों को केवल वोट बैंक समझती थीं और उनका मानना था कि पैसे तथा शराब बांटकर चुनाव जीते जा सकते हैं। लेकिन आज की पीढ़ी राजनीतिक रूप से जागरूक है। वह खोखले वादों के बजाय सरकारों को उनके कामकाज के आधार पर परखती है। लोग जवाबदेही, विकास और अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं।”

जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछली सरकारों ने अपने खज़ाने भरे, जबकि हम जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से जनता का पैसा जनता को लौटा रहे हैं। हमारी सरकार मुफ्त बस यात्रा, आम आदमी क्लीनिक और गुणवत्तापूर्ण सरकारी स्कूलों जैसी जनकल्याणकारी पहलों को कभी बंद नहीं होने देगी। महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय सहायता मिल रही है और वे इसका सार्थक उपयोग कर रही हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पूरी तरह योग्यता के आधार पर, बिना किसी भ्रष्टाचार और रिश्वत के 71,777 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा, “हमारी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने पंजाब के युवाओं का विश्वास बहाल किया है। पहले सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए युवाओं को पक्षपात और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज वे अपनी योग्यता और प्रतिभा के आधार पर नौकरियां हासिल कर रहे हैं। इन नियुक्तियों के लिए किसी से एक रुपया भी नहीं लिया गया।”

कृषि के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले जहां सिंचाई के लिए नहरी पानी का इस्तेमाल लगभग 22 प्रतिशत था, वहीं अब यह बढ़कर लगभग 85 से 86 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा, “हम नहरी पानी के उपयोग को 90 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध हो सके। इस वर्ष पंजाब द्वारा राष्ट्रीय पूल में लगभग 200 लाख मीट्रिक टन चावल का योगदान देने की उम्मीद है, जबकि पहले 180 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान था। यह बेहतर सिंचाई सुविधाओं और खेतों तक नहरी पानी की उपलब्धता के सकारात्मक परिणामों को दर्शाता है।”
शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जब वर्ष 2022 में हमारी सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब 27वें स्थान पर था। आज राज्य ने बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हमारे शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड, सिंगापुर और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भेजा जा रहा है। वहीं, स्कूल ऑफ एमिनेंस विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की है, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या केवल 80 थी। उन्होंने कहा, “यह लगभग 11 गुना वृद्धि है और सरकारी शिक्षा के स्तर में हुए सुधार को दर्शाती है। इन सफल विद्यार्थियों में बड़ी संख्या ऐसे बच्चों की है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित हैं। इनमें रिक्शा चालकों, छोटे दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं के बच्चे भी शामिल हैं। शिक्षा ही परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने का वास्तविक माध्यम है और हमारी सरकार प्रत्येक बच्चे के भविष्य में निवेश कर रही है।”

उन्होंने कहा कि जब सरकार की नीयत साफ हो और उसका ध्यान जनकल्याण पर केंद्रित हो, तो वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनते। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बच्चे को, उसके परिवार की आर्थिक स्थिति चाहे कैसी भी हो, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और उसे अपने सपने पूरे करने के समान अवसर प्राप्त हों।”

स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में लगभग 65 लाख पात्र परिवारों में से 54 लाख परिवारों को ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैं शेष परिवारों से अपील करता हूं कि वे जल्द से जल्द अपने स्वास्थ्य कार्ड बनवा लें, ताकि नकदी रहित उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकें।” उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लगभग 650 निजी अस्पताल पहले ही शामिल किए जा चुके हैं। इससे पंजाब के लोगों को उपचार के खर्च की चिंता किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिल रही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पार्टी पंजाब के विकास से जुड़े मुद्दे उठाने के बजाय आंतरिक मतभेदों और नेतृत्व की लड़ाई में ही उलझी रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेसी नेता आपस में लड़ने में व्यस्त हैं। लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए कुछ नहीं किया। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने पंजाब के लोगों की भलाई के लिए कौन-से कदम उठाए थे।”

अकाली दल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं सहित अपने पिछले रिकॉर्ड के कारण इस पार्टी ने लोगों का विश्वास खो दिया है। उन्होंने बादल परिवार के बदलते राजनीतिक रुख की भी आलोचना की। विशेष रूप से उन्होंने भाजपा की पहले की गई आलोचना और अब उसी पार्टी के साथ गठबंधन करने के प्रयासों पर सवाल उठाए।
पंजाब में भाजपा की राजनीतिक विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्र की भाजपा सरकार तीन विवादास्पद कृषि कानून लेकर आई थी, जिसके कारण किसानों को लंबा संघर्ष करना पड़ा और इस दौरान अनेक किसानों की जान चली गई। भाजपा नेता अब उन्हीं किसानों से वोट कैसे मांग सकते हैं, जिनके हितों को इन काले कानूनों से खतरा पैदा हुआ था? भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच किसी भी नए राजनीतिक समझौते से पंजाब के किसानों के हित एक बार फिर खतरे में पड़ सकते हैं।”

वर्ष 2007 से 2017 तक अकाली दल-भाजपा सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उस दौरान पंजाब में नशे की समस्या व्यापक स्तर पर फैल गई थी। अपने पुराने रिकॉर्ड के बावजूद जनता से समर्थन मांग रहे नेताओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने अकाली नेताओं की लगभग 750 करोड़ रुपये की संपत्ति का भी उल्लेख किया, जिसे उन्होंने नशे से जुड़ी गतिविधियों से अर्जित धन से जोड़ा। उन्होंने कहा कि लोग इन राजनीतिक दलों के इतिहास से भली-भांति परिचित हैं और सोच-समझकर अपना निर्णय लेंगे।

लोगों से राजनीतिक दलों का मूल्यांकन उनके वास्तविक कार्यों के आधार पर करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों को चुनाव के दौरान अपनाए जाने वाले हथकंडों, दिखावटी कामों और खोखले वादों के झांसे में नहीं आना चाहिए। हमारी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में आम लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए काम किया है। हम आने वाले समय में विकास की इस यात्रा को और आगे बढ़ाना चाहते हैं तथा यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इसका लाभ मिले।”
पंजाब के युवाओं के लिए अधिक अवसर पैदा करने की अपनी योजना के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार राज्यभर में यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग केंद्र स्थापित करेगी, ताकि युवाओं को प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा, “हमारे युवाओं को आईएएस और आईपीएस अधिकारी बनने का अवसर मिलना चाहिए। उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए भारी-भरकम रकम खर्च करने या अपना घर छोड़कर दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। हम पंजाब में ऐसा वातावरण तैयार करना चाहते हैं, जहां युवा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें, रोजगार हासिल कर सकें और राज्य की प्रगति में योगदान दे सकें।”

लोगों से शहीद-ए-आजम भगत सिंह के आदर्शों पर चलने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों के सामूहिक प्रयासों से ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण संभव होगा। उन्होंने कहा, “लोगों का प्यार और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मेरा एकमात्र उद्देश्य पंजाब के तीन करोड़ लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी भलाई के लिए अथक प्रयास करना है। हमें मिलकर एक खुशहाल पंजाब का निर्माण करना होगा, जहां प्रत्येक परिवार को समान अवसर, मान-सम्मान और बेहतर भविष्य मिल सके।”

 

#BhagwantMann #PunjabGovernment #AamAadmiParty #AAPPunjab #LokMilni #Gurdaspur #Sohal #PunjabPolitics #PublicWelfare #WelfareSchemes #PunjabDevelopment #FreeElectricity #GovernmentJobs #PunjabJobs #YouthEmployment #CanalWater #PunjabFarmers #AgriculturePunjab #FarmersWelfare #PunjabNews #IndianPolitics #Governance #PublicService #Transparency #AntiCorruption #PunjabProgress #AapSarkar #MannSarkar #PeopleFirst #PunjabUpdates #GurdaspurNews #RuralDevelopment #Irrigation #PowerSector #CleanGovernance #PunjabYouth #PoliticalNews #StateGovernance #SocialWelfare #DevelopmentWork #PunjabCabinet #AamAadmiPartyIndia #LokMilniPunjab #PunjabEconomy #PublicFunds #Accountability #PunjabGrowth #BreakingNewsPunjab #PunjabLeadership #GoodGovernance
Post Views: 1
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का खज़ाना जनकल्याण के लिए हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने विपक्षी दलों को अपने शासनकाल के कामकाज का हिसाब देने की चुनौती दी। साथ ही
ShareTweetPin
Previous Post

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 298वां दिन: पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर की छापेमारी; 215 गिरफ्तार

Next Post

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 299वां दिन: पंजाब पुलिस ने 563 स्थानों पर की छापेमारी; 199 गिरफ्तार

Related Posts

अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
BREAKING

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 299वां दिन: पंजाब पुलिस ने 563 स्थानों पर की छापेमारी; 199 गिरफ्तार

2026-11-15
0
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
BREAKING

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 298वां दिन: पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर की छापेमारी; 215 गिरफ्तार

2026-11-14
0
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

2026-11-14
0
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 297वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 525 स्थानों पर छापेमारी; 163 काबू*

2026-11-13
0
अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई
BREAKING

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

2026-11-13
0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए
BREAKING

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए

2026-11-12
0
Next Post
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 299वां दिन: पंजाब पुलिस ने 563 स्थानों पर की छापेमारी; 199 गिरफ्तार

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800