Table of Contents
ToggleRelatedPosts
नई दिल्ली – दिल्ली में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगातार हो रही सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों के संगठन कैट ने मंगलवार को दिल्ली व्यापार बंद करने का एलान किया है। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का मानें तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में दिल्ली नगर निगम कानून 1957 के मूलभूत प्रावधानों को ताक पर रख सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में जगह-जगह सीलिंग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने व्यापारियों के साथ खड़े होने का एलान किया है। आम आदमी पार्टी आज सड़कों पर उतरेगी। पार्टी की तरफ़ से इस व्यापक बंद का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली संयोजक गोपाल राय करेंगे। विपक्ष दल भाजपा ने भी बंद को समर्थन देने का एलान किया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी व्यापारियों की पीड़ा समझती है, इसलिए व्यापारियों के दिल्ली बंद को पार्टी नैतिक समर्थन देगी। उन्होंने कहा है कि हम निगरानी समिति से व्यापारियों की समस्या को मानवीय दृष्टिकोण से देखने की अपील कर रहे हैं।









